फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Teenage kidnapped and gang raped

किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म

Sat, 21 Nov 2020 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
Teenage kidnapped and gang raped
खुटहन। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। घटना चार दिन पहले की है, मगर अब तक केस दर्ज नहीं किया गया है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही और पुलिस तहरीर नहीं मिलने के बात कह रही है।
विज्ञापन

किशोरी (13) का आरोप है कि रविवार की रात करीब नौ बजे वह घर से दौ सौ मीटर दूर शौच के लिए गई थी, तभी पड़ोसी गांव निवासी दो युवक पीछे से पहुंच और उसका मुंह दबाकर उसे तीन सौ मीटर दूर ईंट भट्ठे पर ले गए। वहां दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आधी रात में होश में आने पर वह किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। अगले दिन पीड़िता के माता पिता उसे लेकर थाने पहुंचे। किशोरी के पिता का आरोप है कि थाने पर कुछ रसूखदारों के दबाव में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं कर रही। बाद में जिला मुख्यालय पहुंचकर महिला प्रकोष्ठ में शिकायत की गई। प्रभारी थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह का कहना है कि पीड़िता को लेकर उसके परिजन बगैर बताए थाने से चले गए। उनको कई बार बुलवाया गया लेकिन वे आ नहीं रहे हैं। पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मूक बधिर किशोरी से दुष्कर्म, केस दर्ज
केराकत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मूक बधिर किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

14 वर्षीय किशोरी बृहस्पतिवार की रात खेत की ओर गई थी। वहां मौजूद गांव के ही एक युवक ने उसे चंगुल में लिया। उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर उसे छोड़कर फरार हो गया। शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और किशोरी को घर ले आए। शुक्रवार को थाने में तहरीर दी। एसओ विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed