फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Teachers expressed their displeasure by meeting DM

Jaunpur News: शिक्षकों ने डीएम से मिलकर जताई नाराजगी

Mon, 23 Jun 2025 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jun 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Teachers expressed their displeasure by meeting DM
जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में सोमवार को जिलाधिकारी से मिलकर डीआईओएस के कार्यप्रणाली के विरोध में ज्ञापन सौंपा। आश्वासन के बाद भी समस्याओं का निस्तारण नहीं करने पर संघ ने नाराजगी जताई। शिक्षकों का प्रतिनिधि मंडल 10 जून को डीएम से मिला था। डीएम ने संघ की समस्याएं सुनी थी। 20 जून तक क्रियान्वयन करने का आश्वासन दिया था। लेकिन तय तिथि बीत जाने पर कोई कार्रवाई नहीं होने पर शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल डीएम से मिला। डीएम ने मंगलवार को शाम सीडीओ के साथ इस मुद्दे पर वार्ता के लिए प्रतिनिधिमंडल को समय दिया है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सेवानिवृत शिक्षकों के पेंशन, विनियमितिकरण के सत्यापन, मृतक आश्रित की नियुक्ति, प्रोन्नत वेतनमान की बैठक सहित किसी भी प्रकरण पर प्रगति नहीं हुई है। मंडल अध्यक्ष सुधाकर सिंह ने कहा कि डीआईओएस बेलगाम हैं। अपनी कार्यप्रणाली सुधारें वरना यह काम भी संगठन ही करेगा। प्रांतीय उपाध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह ने कहा कि डीएम के साथ मंगलवार को बैठक के बाद आगे के संघर्ष का निर्णय लिया जाएगा। इस मौके पर प्रांतीय मंत्री अजय प्रकाश सिंह, सुधाकर सिंह, दिनेश चक्रवर्ती, जयप्रकाश सिंह, प्रवीण पांडेय, डॉ.सुनील कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

शिक्षकों के जीपीएफ, पेंशन व विनियमितिकरण की फाइल का निस्तारण कर दिया गया है। न्यायालय के आदेश के तहत जो उचित होगा उस पर भी कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में डीएम से भी वार्ता हुई है।-राकेश कुमार, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed