फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Suspicious recent death of young man, police captured body from crematorium

संदिग्ध हाल में युवक की मौत, श्मशान घाट से पुलिस ने कब्जे में लिया शव

Tue, 11 Aug 2020 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Suspicious recent death of young man, police captured body from crematorium
नेवढ़िया। दोदापुर गांव में सोमवार की रात संदिग्ध हाल में युवक की मौत के बाद अंतिम संस्कार करने जा रहे परिजनों को पुलिस ने रोक दिया। पत्नी की शिकायत पर आधी रात में पुलिस श्मशान घाट से शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पत्नी का आरोप है कि पति की घरवालों ने हत्या की है और उसे आत्महत्या का रूप दिया जा रहा है। फिलहाल पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

दोदापुर गांव निवासी छविनाथ मिश्र के पुत्र विनय मिश्र (38) का शव सोमवार की रात फंदे पर लटकता पाया गया था। इसके कुछ ही देर बाद परिजन मायके में रह रही पत्नी को सूचना दिए बिना शव को अंतिम संस्कार के लिए वाराणसी ले गए। मणिकर्णिका घाट पर चिता सजाई जा रही थी तभी किसी तरह सूचना पाकर भदोही के सररोई से ससुराल पक्ष के लोग भी वहां पहुंच गए। पत्नी प्रतिमा ने एसपी को सूचना दी। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। प्रतिमा का आरोप है कि घरवालों ने उसके पति की हत्या कर दी है और उसे आत्महत्या बताकर शव का गुपचुप ढंग से अंतिम संस्कार कर रहे थे। नेवढ़िया पुलिस की भी इसमें संलिप्तता है। विनय मिश्र अपनी पत्नी व बच्चों के साथ मुंबई में रहता था। लॉक डाउन के दौरान वह मुंबई से घर आया था। पत्नी रक्षाबंधन पर मायके चली गई थी। उसके दो बच्चे हर्षित (14) व बेटी अंकिता (8) है। एसओ संतोष कुमार राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद समुचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed