फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   suspended

सरकारी भूमि पर कब्जा कराने के आरोप में लेखपाल निलंबित

Fri, 08 Jan 2021 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
suspended
मछलीशहर। कार्यों में लापरवाही पर एक और लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है। इस बार मछलीशहर तहसील में कार्रवाई हुई है। आरोप है कि दबंगों से मिलकर लेखपाल ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा करा रहा था। लेखपाल को निलंबित करते हुए तहसील कार्यालय से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन

मछलीशहर तहसील क्षेत्र के भाऊपुर गांव निवासी संजय पुत्र फक्कड़ ने गांव सभा में घूर गड्ढे के लिए आरक्षित जमीन पर शौचालय व रसोई का निर्माण कर कब्जा कर लिया था। शिकायत पर अफसरों ने कई बार कब्जा हटवाने का निर्देश दिया, लेकिन हलका लेखपाल ने न इसमें कोई रुचि दिखाई और न ही कोई अन्य कार्रवाई की। इसे लापरवाही और कब्जाधारक से मिलीभगत मानते हुए एसडीएम अंजनी कुमार सिंह की रिपोर्ट के बाद डीएम ने लेखपाल संजय कुमार के निलंबन की कार्रवाई की। इससे पहले मंगलवार को केराकत तहसील में वरासत के दर्जनों मामले महीनों तक लंबित रखने पर सेनापुर के लेखपाल को डीएम ने निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed