फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Suspect Married women death

संदिग्ध हाल में विवाहिता की मौत

Fri, 08 Jan 2021 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Suspect Married women death
महराजगंज। थाना क्षेत्र के रामनगर उपधान गांव में संदिग्ध हाल में विवाहिता की मौत हो गई। पिता ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के रामनगर उपधान निवासी आलम की शादी वर्ष 2017 में प्रयागराज के थाना बहरिया स्थित धम्मौर गांव में शकीर की पुत्री हसीना बानो से हुई थी। विवाह के बाद एक बेटी पैदा हुई थी। हसीना फिर से गर्भवती थी। शुक्रवार को उपचार के लिए ले जाते समय उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर विवाहिता के पिता शकीर मौके पर पहुंचे। दामाद आलम, ससुर रफीक, सास जरीना व ननद शब्बो पर आरोप लगाया कि आए दिन दहेज को लेकर बेटी को मारते-पीटते थे। शादी के बाद 2019 में दोनों के बीच विवाद बढ़ने पर पुलिस की सहायता से पंचायत हुई थी, जिसके बाद मेरी बेटी पुन: ससुराल आई। ससुराल वाले तीन दिन पहले बेटी को मारपीट गया था। गंभीर चोट की वजह से उसकी मौत हुई। थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed