फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Sunny in the mud roads, miserable walk path

कीचड़ में सनीं सड़कें, राह चलना दुश्वार

Fri, 09 Sep 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Fri, 09 Sep 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
Sunny in the mud roads, miserable walk path
ओलंदगंज में सड़क किनारे पड़ा चौड़ीकरण के लिए की गई तोड़फोड़ में निकला मलबा। 
सड़कों के चौड़ीकरण और सीवर लाइन बिछाने के नाम पर पूरा शहर खोदकर छोड़ दिया गया है। खोदी गई नाली की मिट्टी सड़क पर फैल गई है। मिट्टी फैलने से पूरी सड़क कीचड़ में तब्दील हो गई है। जिससे सड़क पर चलना मुश्किल हो रहा है। शहर को सुंदर बनाने के लिए दो वर्ष से सड़कों को चौड़ीकरण और नाली बनाने का काम शुरू हुआ है।
विज्ञापन


बारिश के मौसम के बावजूद भी ओलंदगंज कचहरी मार्ग, पालीटेक्निक ओलंगंज मार्ग, शाही किला- मानिक चौक मार्ग, अटाला मस्जिद से सुतहट्टी सहित कई सकड़ें खोदकर छोड़ दी गई हैं। वैसे भी इन सड़कों का निर्माण मानक को ताक पर रखकर ठेकेदार करा रहे हैं। ऊंची पहुंच होने के नाते ठेकेदारों को कोई रोक टोक नही रहा है।
विज्ञापन


इनकी मनमानी लोगों पर भारी पड़ रही है। ठेकेदारों द्वारा सीविर लाइन बिछाने और नाली निर्माण के नाम पर खोदे गए गड्ढो में गिरकर लोग घायल हो रहे हैं।  बारिश में इनके द्वारा खोदी मिट्टी सड़क पर फैल गई है जिससे स्कूल जाने वाले छात्र गिरकर घायल हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन सड़कों को खोदा गया है उस पर कई माह से निर्माण कार्य शुरू नही हो सका है। वैसे भी कई अन्य सड़को की पैचिंग नही हो पा रही है।  पूरा शहर जीर्णशीर्ण हालत में दिख रहा है। वैसे लोक प्रशासन के इस कार्य की सराहना तो कर रहे हैं लेकिन बारिश में निर्माण कार्य लोगों के लिए मुसीबत बन गया है।  सड़क पर मलबा छोड़कर ठेकेदार दूसरे काम में जुट गए हैं। जिसका लेकर राह चलना भी मुश्किल हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed