फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Students will be made industry capable

विद्यार्थियों को इंडस्ट्री के काबिल किया जाएगा तैयार

Tue, 14 Jun 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Students will be made industry capable
पीयू और पेट्रासिस ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड के बीच एमओयू हुए हस्ताक्षर को दिखातीं कुलपति प्रो निर - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति सभागार में सोमवार को मुंबई पेट्रासिस ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड और पूविवि के बीच सहमति पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया गया। कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य और पेट्रासिस ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड की तरफ से मैनेजिंग डायरेक्टर डा. फिलिप बी कैस्सी ने समझौता प्रपत्र पर हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन

कुलपति ने कहा कि इस समझौता से हमारे विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को इंडस्ट्री के लिए तैयार करेगा और यह कंपनी हमारे विद्यार्थियों को ट्रेंड करने के साथ-साथ बातचीत और उनका मार्ग दर्शन करती रहेगी। एमओयू का उद्देश्य ऑप्टिकल फाइबर प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उद्योग की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए छात्रों की वर्तमान कौशल की प्रासंगिकता, गुणवत्ता, उपयुक्तता और वितरण के मानकों को बढ़ाना है। यह संस्था विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों और उसके विभागों के साथ एक संयुक्त प्रमाणित कार्यक्रम तैयार करने और निष्पादित करने में सहयोग करेंगे। पेट्रासिस ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर डा. फिलिप बी कैस्सी ने कहा कि जहां मकसद नहीं, वह जीवन बेकार है। अगर आपके पास विजन है तो कुछ भी असंभव नहीं है। कुलसचिव महेंद्र कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय आदर्श विश्वविद्यालय के रूप में जाना जाए और हमारे विद्यार्थी स्टार्टअप एमओयू के माध्यम से आत्मनिर्भर बने। इस मौके पर प्रो. बीबी तिवारी, डा. मनोज कुमार पांडेय, प्रो. अविनाश पाथर्डीकर, प्रो. रजनीश भास्कर, प्रो. रवि प्रकाश, प्रो. देवराज सिंह, डा. सुनील कुमार, डा. धीरेंद्र चौधरी, सहायक कुलसचिव अमृतलाल पटेल, डा. बबिता सिंह, डा. प्रवीण कुमार सिंह, डा. ज्योति सिंह, शैलेंद्र प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed