फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Students were informed about new laws and cyber crime.

Jaunpur News: छात्रों को नए कानून एवं साइबर अपराध की दी जानकारी

Sat, 01 Nov 2025 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Students were informed about new laws and cyber crime.
मड़ियाहूं। क्षेत्र स्थित बलभद्र इंटर कॉलेज पाली में शनिवार को प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में औरैला में गोष्ठी आयोजित कर छात्र-छात्राओं को तीन नए कानून के बारे में जानकारी दी गई। जिसमें भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023, भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के प्रावधानों को बताया गया।
विज्ञापन

मछलीशहर में रोडवेज बस स्टैंड पर नुक्कड़ सभा कर महिला सशक्तीकरण के नए कानून और साइबर अपराध से जुड़ी जानकारी दी गई। इसके अलावा विभिन्न हेल्पलाइन नंबर 1090, 1098, 1076 ,1930, 181, 112 ,108 के उपयोग के बारे में व साइबर अपराध से बचने लिए जानकारी दी गई। साथ ही यह बताया गया कि कहीं भी घटना होने पर उक्त हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल कर सकते हैं। इस मौके पर होरीलाल यादव, हेड कांस्टेबल रघुवर यादव, खुशबू सिंह, शिवानी आदि रहीं।
विज्ञापन


---------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

साइबर अपराध के बारे में किया जागरूक
डोभी। क्षेत्र के श्री गणेश राय इंटर कॉलेज डोभी में शनिवार को छात्र-छात्राओं को नए आपराधिक कानूनों एवं साइबर अपराध से संबंधित जानकारी दी गई। प्रधानाचार्य मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि वर्ष 2023 में लागू हुए नए आपराधिक कानून, भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम-आम नागरिकों को अधिक न्यायसंगत, त्वरित एवं पारदर्शी न्याय प्रदान करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। बताया कि आज के डिजिटल युग में ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया फ्रॉड और डेटा चोरी जैसे अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि वे किसी भी संदिग्ध लिंक या संदेश पर क्लिक न करें और न ही किसी अनजान व्यक्ति के साथ अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा करें। छात्रों को साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी देते हुए कहा कि किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत इसकी सूचना दें ताकि नुकसान से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed