फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Students stuck in Ukraine are spending their days eating snacks and biscuits

नमकीन और बिस्किट खाकर यूक्रेन में फंसे विद्यार्थी गुजार रहे दिन

Sun, 27 Feb 2022 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
Students stuck in Ukraine are spending their days eating snacks and biscuits
सुजानगंज। यूक्रेन में रूस हमले के बाद तेजी से बदलते हालात को लेकर जिले के फंसे विद्यार्थी भी परेशान हैं। वे नमकीन व बिस्किट खाकर रात गुजारने को विवश हैं। वहीं एटीएम बंद होने और पर्याप्त पैसा नहीं रहने से जीवन यापन कराना मुश्किल हो गया है। इन सबके बीच वे स्वदेश वापसी के लिए भी बेचैन हैं। फिलहाल जिले के कुल सात छात्र यूक्रेन में फंसे हैं।
विज्ञापन

सुजानगंज क्षेत्र के करौरा गांव निवासी राजेश सिंह के दो पुत्र अजय सिंह (24) यूक्रेन के बीएसएमयू से एमबीबीएस के तृतीय सेमेस्टर और विजय सिंह (24) ओडेसा विश्वविद्यालय से एमबीबीएस अंतिम सेमेस्टर का छात्र है। जिसमें रूस के हमले के बीच अजय 21 फरवरी को घर वापस आ गए थे, जबकि विजय सिंह अभी भी वहीं फंसे हैं। विजय शुक्रवार की रात परिजनों से फोन पर बात चीत के दौरान बताया कि भारत सरकार रोमानिया से अपने देश बुलाने की व्यवस्था की है, लेकिन ओडेसा से रोमानिया के लिए कोई साधन नहीं है। ओडेसा से रोमानिया रोड के रास्ते करीब आठ से दस घंटे का समय लगता है। बैंक एटीएम भी बंद है, जिसके चलते पैसा भी नहीं मिल पा रहा है। पास में जो पैसा है। उसी से खाने पीने का काम चल रहा है। भारत के आठ दस छात्रों का एक समूह है, जो एक कमरे में एक साथ ठहरा हुआ है, जो पास में मौजूद पैसे से नमकीन, बिस्किट आदि खाकर रात गुजार रहे हैं। वे यही उम्मीद लिए रात को सो जाते हैं कि शायद कल स्वदेश जाने का कोई हल निकलेगा। सभी एयरपोर्ट बंद है और डर का माहौल है, लेकिन फिर भी मन में एक नई उम्मीद को लेकर हम लोग सुरक्षित हैं। विजय सिंह के चाचा योगेश सिंह बब्बू ने बताया कि अभी इन सब बातों को विजय की मां को नहीं बताया गया है। हम सभी प्रतिदिन ईश्वर से यही दुआ करते हैं कि जल्द ही बेटा विजय सुरक्षित आ जाए। साथ ही सरकार से निवेदन भी करते हैं कि कोई विकल्प ढूंढे, जिससे यूक्रेन में फंसे बच्चे अपने घर सुरक्षित आ सकें।
विज्ञापन

विदेश मंत्रालय व भारतीय दूतावास ने जारी की हेल्पलाइन
संवाद न्यूज एजेंसी
जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह की ओर से जारी किए गए अधिसूचना के अनुपालन में यूक्रेन में उत्पन्न आपातकालीन परिस्थितियों के दृष्टिगत सभी कामर्शियल फ्लाईट और उसका एयर स्पेस भी बंद है। भारतीय दूतावास कीव यूक्रेन में मौजूद सभी भारतीयों को संभावित मदद पहुंचाने के लिए प्रयासरत है। साथ ही विदेश मंत्रालय भारत सरकार और भारतीय दूतावास कीव यूक्रेन की ओर से हेल्पलाईन संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यूक्रेन में फंसे उत्तर प्रदेश के विद्यार्थी व व्यक्ति को सहायता पहुँचाने के लिए विदेश मंत्रालय भारत सरकार एवं भारतीय दूतावास कीव से समंवय के लिए रणवीर प्रसाद आईएएस राहत आयुक्त एवं सचिव राजस्व विभाग, उत्तर प्रदेश शासन को नोडल अधिकारी नामित किया गया है, जिनके ओर से यूक्रेन में फंसे विद्यार्थियों को स्वदेश लौटने की कार्यवाही को फैसिलिटेट करेंगे। राज्य कन्ट्रोल रूम का (24म7) टोल फ्री हेल्पलाईन नंबर (0522) 1070, मोबाईल नंबर 9454441081 होगा तथा ईमेल आईडी rahat@nic.in है। विदेश मंत्रालय भारत सरकार एवं भारतीय दूतावास कीव की ओर से समय-समय पर जारी किए जाने वाले एडवाईजरी का अनुपालन यूक्रेन में फंसे उत्तर प्रदेश के लोगों से सुनिश्चित करने का अनुरोध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed