फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Student dies after being hit by tanker, relatives mourn

Jaunpur News: टैंकर की चपेट में आने से छात्र की मौत, परिजनों में मातम

Tue, 27 Jun 2023 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jun 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Student dies after being hit by tanker, relatives mourn
कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव के पास फोरलेन पर लखनऊ से जौनपुर की ओर जा रहे टैंकर की चपेट में आने से मंगलवार की सुबह एक छात्र की मौत हो गई। वह कोचिंग पढ़कर घर वापस जा रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। घटनास्थल पर करीब 30 मिनट तक भीड़ होने की वजह से आवागमन प्रभावित रहा।
विज्ञापन

तेजी बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम शेखपुर निवासी करन निषाद (24) प्रतिदिन की तरह अपनी रेंजर साइकिल से बदलापुर में कोचिंग करने गया था। मंगलवार की सुबह कोचिंग करने के बाद वापस घर जा रहा था। जैसे ही वह सुल्तानपुर गांव के पास एक रेस्टोरेंट के सामने पहुंचा ही था कि पीछे से आ रहे टैंकर की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। घटना के दौरान मौके पर भीड़ जमा हो गयी। भीड़ के कारण करीब 30 मिनट तक फोरलेन पर आवागमन प्रभावित रहा। प्रभारी निरीक्षक अवनीश राय ने पुलिस कर्मियों को भेजकर मौके से टैंकर तथा चालक को हिरासत में लिया और भीड़ को हटाकर आवागमन बहाल कराया। मृतक करन अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। पिता अमरदेव तथा मां आशा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed