फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Student athletes showed talent

छात्र खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

Fri, 29 Jan 2016 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो जौनपुर।
अमर उजाला ब्यूरो जौनपुर। Updated Fri, 29 Jan 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
Student athletes showed talent
जिले के विभिन्न विकास खंडों में ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता में सफल छात्रों को तहसील स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन


मुफ्तीगंज : पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुर्तजाबाद परिसर में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में सहायक सांख्यिकी अधिकारी संजय कुमार गौड़ ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। 100 मीटर की दौड़ में कदहरा के अभिशेष प्रथम, पसेवां के सतीश द्वितीय, नयपूरा के सद्दाम को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।
विज्ञापन


 खोखो में बालिका वर्ग में जूनियर हाईस्कूल पसेवां की टीम ने बाजी मारी। गोला फेक में बालिका कदहरा की स्वाती को पहला स्थान मिला। लम्बी कूद में घुरहुपुर के अनुराग ने पहला स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर यादव भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाहगंज: सबरहद गांव में स्थित सर सैयद अहमद इण्टर कालेज मे युवा कल्याण एंव प्रादेशिक विकास दल द्वारा ब्लाक स्तरीय ग्रामीण खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

800 मीटर रेस मे संदीप कुमार यादव ने पहला स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर रेस में तौवीर हसन, 1500 मीटर रेस मे नितिन यादव ने बाजी मारी। गोला प्रक्षेप में रणजीत कुमार अव्वल रहे।

महराजगंज : डेल्हूपुर जूनियर हाईस्कूल परिसर में आयोजित प्रतियोगिता में ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कबड्डी में पूर्व माध्यमिक विद्यालय जगापुर बनकट ने पहला स्थान हासिल किया।  निबंध में प्राइमरी पाठशाला केवटली को पहला स्थान मिला।


सुजानगंज :  ब्लाक संसाधन केंद्र सुजानगंज परिसर में दिव्यांग तथा सामान्य बच्चों का अलग अलग वर्ग में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

100 मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय दारुनपुर के छात्र कृपाशंकर, 200 मीटर दौड़ में मतरी के धीरज ने बाजी मारी। दिव्यांग बच्चों की जलेबी दौड़ प्रतियोगिता में संदीप व केला दौड़ में आसिफ पहले स्थान पर रहे।

प्रतियोगिता का शुभारम्भ खंड शिक्षा अधिकारी वंशीधर पाण्डेय  ने किया । संचालन डा. विनोद कुमार पाल व अध्यक्षता लाल बिहारी तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed