फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Strike continues for second day in halting factory

झूला फैक्टरी में दूसरे दिन भी हड़ताल जारी

Sun, 11 Jun 2017 12:51 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Sun, 11 Jun 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
Strike continues for second day in halting factory
झूला फैक्ट्री के बाहर प्रदर्शन करते कर्मचारी। - फोटो : jaunpur
झूला कम्पनी के कर्मचारियों की दूसरे दिन शनिवार को भी हड़ताल जारी रहीा। उन्होंने कार्य वहिष्कार करते हुए हंगामा किया और कंपनी के अधिकारियों को बंधक बनाया। कंपनी के छह दर्जन स्टाफ कर्मियों ने अपराह्न साढ़े तीन बजे कम्पनी का मेंन गेट बन्द कर नारेबाजी शुरू कर दी। जब कम्पनी के वाइस प्रेजिडेंट यशपाल विक्त्रस्म सिंह व  प्रशासनिक मैनेजर डीसी श्रीवास्तव कम्पनी पहुंचे।
विज्ञापन


लम्बित मांगों से संबंधित विषय पर आने के आधे घण्टे बाद भी जब अधिकारियो ने हड़ताली कर्मियों से बात नहीं की तो गुस्साए कर्मचारियों ने दोनों अधिकारयों को उनके केबीन में ताला बंदकर एक घंटे तक बंधक बनाया था। जिससे कम्पनी में अफरा तफरी मच गई । लम्बित मांगे पूरी करवाने के बाद ही कम्पनी परिसर में कदम रखने  के आश्वासन पर हड़ताल कर रहे कर्मचारियों ने दरवाजा खोला।
विज्ञापन


मालूम हो कि केराकत कोतवाली के नाऊपुर स्थित जे वी एल एग्रो इंडस्ट्रीज़ के स्टाफ कर्मी वेतन वृद्धि ,बोनस और ड्यूटी से वंचित किए गए कर्मचारियों की बहाली के लिए शुक्रवार से ही हड़ताल पर है । इन कर्मियो का कहना है कि दो वर्ष से न तो वेतन वृद्धि की गयी और न ही बोनस दिया गया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों ने कहा कि उमेश, वृजेश, नरेंद्र पांडेय, धर्मेन्द्र सिंह ,गिरजाशंकर शर्मा और अजय सिंह आदि कर्मचारियों की बहाली , वेतन वृद्धि और बोनस का जब तक भुगतान नहीं होगा तब तक कार्य वहिष्कार जारी रहेगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed