फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Stone pelting on revenue department and police team for went to do metering in Jaunpur

जौनपुर: पैमाइश करने गई राजस्व विभाग और पुलिस टीम पर पथराव, दरोगा सहित कई घायल

Tue, 07 Sep 2021 10:26 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 07 Sep 2021 10:26 PM IST
सार

जौनपुर जिले के पवारा थाना क्षेत्र के नाथूपुर गांव में टीम पैमाइश करने गई थी। इस मामले में 13 नामजद और 45 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
 

विज्ञापन
Stone pelting on revenue department and police team for went to do metering in Jaunpur
पुलिस पर पथराव (सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर जिले के पवारा थाना क्षेत्र के नाथूपुर गांव में सोमवार की शाम को पैमाइश करने गई राजस्व विभाग और पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। साथ ही पथराव भी किया गया। इस दौरान दरोगा सहित तीन राजस्व व पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में 13 नामजद और 45 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, छह लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन


एसडीएम मछलीशहर अंजनी कुमार सिंह के आदेश पर नाथूपुर गांव में राजस्व व पुलिस की टीम भूमि की पैमाइश करने गई थी। रामलखन, मिठाईलाल, पूर्णमासी, राय साहब, हरगेन, फूलगेन, राधे श्याम, शिव प्रसाद, राज कुमार, नागेंद्र कुमार, राजेंद्र प्रसाद, रामराज और शंकरलाल सहित दो दर्जन से अधिक पुरुष और महिलाओं ने टीम पर लाठी-डंडा से हमला कर दिया। उन्होंने जमकर ईंट-पत्थर भी चलाए।
विज्ञापन


हमले में उप निरीक्षक मंजय यादव, कांस्टेबल भोलानाथ कन्नौजिया, राजस्व निरीक्षक राजेश कुमार यादव घायल हो गए। उनको सीएचसी सतहरिया में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने राजस्व निरीक्षक राजेश कुमार यादव की तहरीर पर 13 नामजद व 45 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। जिसमें से पुलिस ने हरगेन, रामराज सरोज, राज कुमार सरोज, रीता देवी, राम लखन सरोज व राजेंद्र कुमार सरोज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पवारा थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि मामले में 13 नामजद व 45 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, जिसमें छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। बाकी लोगों का धड़ पकड़ जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed