फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   sticks and sticks in land dispute seven injured

भूमि विवाद में चले लाठी-डंडे, सात घायल

Sun, 07 Nov 2021 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
sticks and sticks in land dispute seven injured
मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के आयर गांव में शनिवार की शाम विवादित भूमि पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। मारपीट की इस घटना में सात लोग घायल हो गए। इनमें से चार की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

गांव में एक विवादित भूमि पर कब्जे को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। जमीन पर दोनो पक्ष अपना दावा जता रहे थे। दोनों पक्ष के लोग एक दूसरे पर लाठी डंडे से हमला करने का आरोप लगा रहे हैं। शनिवार को शाम हुई मारपीट में एक पक्ष के अखिलेश उपाध्याय (34), सुधाकर (19), प्रभाकर (27), बृजेश ( 46), रत्नाकर (24) और दूसरे पक्ष के मधुलता (70) व सुजीत उपाध्याय (45) गंभीर रूप से घायल हो गए। मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष के घायलों को सीएचसी भेजवाया। जहां अखिलेश, सुधाकर, प्रभाकर, बृजेश की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रकाश पांडेय ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed