फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   State government to bear the burden of salary of former employees

पूविवि के कर्मचारियों के वेतन का भार उठाए राज्य सरकार

Fri, 11 Jun 2021 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
State government to bear the burden of salary of former employees
पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ ने प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा को पत्र भेज कर विश्वविद्यालय के कर्मचारियों को राज्य सरकार से वेतन दिए जाने की मांग की है। विवि के बंटवारे के बाद उत्पन्न वित्तीय संकट से निबटने के लिए विश्वविद्यालय 175 कर्मचारियों को आमजगढ़ विश्वविद्यालय से संबंद्ध किए जाने की मांग की। संघ के अध्यक्ष रामजी सिंह और महामंत्री डा. स्वतंत्र कुमार ने सचिव को भेजे गए पत्र में कहा कि विवि. के बंटवारे के वित्तीय संकट खड़ा हो गया है। आजमगढ़ और मऊ जिले के महाविद्यालय 15 जून के बाद आमजगढ़ विवि से संबद्ध हो जाएंगे। जिससे विवि की आय प्रभावित होगी। जिससे कर्मचारियों के समक्ष वेतन का संकट खड़ा जाएगा। वित्तीय संकट से उबरने के लिए कर्मचारियों के वेतन का खर्च सरकार वहन करे। पूर्वांचल विवि से दूसरे जिलों के महाविद्यालयों को संबद्ध किया जाए। पूविवि. के 175 कर्मचारियों को आजमगढ विवि से संबद्ध किया जाए। प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा को भेजे गए पत्र में कहा कि सरकार कर्मचारियों की समस्या को देखते हुए उचित कदम उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed