{"_id":"6175ac8bc3de2b29113fd405","slug":"state-became-fear-and-crime-free-under-yogi-government-moti-singh-jaunpur-news-vns619074329","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी सरकार में प्रदेश बना भय व अपराध मुक्त : मोती सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी सरकार में प्रदेश बना भय व अपराध मुक्त : मोती सिंह
विज्ञापन
प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में प्रदेश अद्भुत, अतुलनीय व बेमिसाल बना है। इस सरकार में अपराधी प्रदेश छोड़ कर बाहर चले गए हैं। इससे प्रदेश भय व अपराध मुक्त हो गया है। सरकारी भर्तियों को पारदर्शी बना कर भ्रष्टाचार पर प्रदेश सरकार ने शिकंजा कस दिया है।
ये बातें कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह ने रविवार को मुंगराबादशाहपुर स्थित सार्वजनिक पीजी कॉलेज परिसर में आयोजित स्वागत व सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कहीं। उन्होंने साढ़े चार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि योगी सरकार ने प्रदेश को अपराध मुक्त बना दिया है। उन्होंने कुश्ती विजेता सुजीत सिंह को सिल्वर मेडल देकर व अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। दिवंगत पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह के समाधि स्थल पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व ब्लॉक प्रमुख कमला शंकर मिश्रा तथा संचालन सत्येंद्र सिंह फंटू ने किया। इस अवसर पर जितेंद्र बहादुर सिंह, बद्री प्रसाद सिंह, दिनेश शुक्ला, नवल सिंह, आलोक कुमार गुप्ता, वीके सिंह, छोटे सिंह, कमला पांडेय, सुनील सिंह आदि मौजूद रहे।
बरसठी: ग्राम्य विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह का प्रकाश सेवा सदन गोपालापुर परिसर में स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र का विकास तभी संभव है जब गांव का विकास होगा। इसी कारण से केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार गांवों के विकास के लिये दृढ़ संकल्पित है। राज्य सभा सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि जनता की सेवा ही मुख्य लक्ष्य है। अध्यक्षता विपिन सिंह व संचालन राम आसरे सिंह ने किया। इस अवसर पर अरविंद सिंह, उमाकांत बरनवाल, डा. प्रमोद सिंह, डा. चंद्रेश सिंह, मुन्ना सिंह, धनंजय सिंह, महेंद्र सिंह, अजीत सिंह, डा. रजनीश सिंह आदि मौजूद रहे।