फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Stampede at shivratri fair due to bee attack

मधुमक्खियों के हमला से शिवरात्रि मेले में भगदड़

Thu, 11 Mar 2021 10:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 10:19 PM IST
विज्ञापन
Stampede at shivratri fair due to bee attack
करंजाकला। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के पयागपुर गांव स्थित शिव मंदिर पर बृहस्पतिवार को महा शिवरात्रि के मेले के दौरान मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। हमले में दो लोग घायल हो गए और मेले में भगदड़ मच गई। ग्रामीणों ने चारों तरफ पुआल जलाकर धुआं किया तो करीब घंटे भर बाद हालात सामान्य हुए। मधुमक्खियों के हमले में गंभीर रूप से घायल एक दुकानदार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मंदिर पर दर्शन पूजन के लिए काफरपुर, सैदपुर गडउर, भकुरा, मल्हनी, पयागपुर आदि गॉवों के लोग पहुंचे थे। मंदिर के पास विशाल पीपल का पेड़ है। पेड़ पर मधु मक्खियों ने छत्ता लगा रखा है। किसी शरारती तत्व ने मधुमक्खी के छत्ते में पत्थर मार दिया। इसके बाद मधुमक्खियों के झुंड ने हमला बोल दिया। मेले में भगदड मच गई। मेले में मिठाई की दुकान लगाने वाले टेढू (65) वर्ष निवासी कोठवार और गोलू (18) निवासी फरीदाबाद को मधुमक्खियों ने डंक मार दिया। मधुमक्खियों के हमले से गोलू घायल हो गया। दोनों को पहले एक निजी चिकित्सक को दिखाया गया। बाद में गोलू को जिला अस्पताल पहुॅचाया गया। टेढू ने दूसरे के घर में भाग कर किसी तरह अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed