फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Spraying was carried out in Chachakpur and Umarpur to prevent dengue and malaria.

Jaunpur News: चाचकपुर और उमरपुर में डेंगू-मलेरिया से बचाव के लिए कराया छिड़काव

Sat, 12 Sep 2026 01:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Spraying was carried out in Chachakpur and Umarpur to prevent dengue and malaria.
नगर के उमरपुर सहकारी कॉलोनी और चाचकपुर फूलमंडी में शुक्रवार को डेंगू और मलेरिया से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छिड़काव कराया। इस दौरान लोगों को घरों के आसपास साफ-सफाई रखने और जलभराव नहीं होने देने के लिए जागरूक किया गया। जिला मलेरिया अधिकारी सुनील कुमार यादव के निर्देशन में फाइलेरिया निरीक्षक दीपक कुमार सिंह, अभिषेक सोनकर, सुपरवाइजर राकेश सिंह और क्षेत्रीय आशा मधु की टीम ने चाचकपुर फूलमंडी में सघन फीवर सर्वे किया। मच्छरों के प्रजनन स्थलों की जांच के साथ सोर्स रिडक्शन, पोस्टर चस्पा करने, पैंफलेट वितरण और स्वास्थ्य शिक्षा का कार्य किया गया। जलभराव वाले स्थानों पर एंटी लार्वा रसायन का छिड़काव कराया गया। दो लोगों की डेंगू और मलेरिया की जांच की गई, जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया मच्छरों से फैलने वाले संक्रामक रोग हैं। इनमें बुखार, सिरदर्द, बदन दर्द, उल्टी-मितली, ठंड लगना और शरीर पर चकत्ते जैसे लक्षण हो सकते हैं। वर्तमान में इन बीमारियों का संक्रमण काल चल रहा है। जिले में एलाइजा जांच से पुष्ट डेंगू के सात, चिकनगुनिया का एक और मलेरिया के 18 मरीज रिपोर्ट किए गए हैं।
विज्ञापन

ऐसे करें बचाव
घर के आसपास साफ-सफाई रखें और झाड़ियां न उगने दें। जलभराव न होने दें और नालियों में कूड़ा-कबाड़ न डालें। रुके हुए पानी में जला हुआ मोबिल डालें या एंटी लार्वा रसायन का छिड़काव कराएं। पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें और मच्छरदानी लगाकर सोएं। किसी भी प्रकार का बुखार होने पर तत्काल नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच और उपचार कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed