{"_id":"66d25ce5180d219b490df4bc","slug":"sports-official-accused-of-threatening-the-coach-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-121158-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: खेल अधिकारी पर कोच को धमकी देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: खेल अधिकारी पर कोच को धमकी देने का आरोप
विज्ञापन
करंजाकला। इंदिरा गांधी स्टेडियम की एक कोच ने जिला क्रीड़ा अधिकारी पर धमकी देने व प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। उन्होंने शुक्रवार को खेल मंत्री गिरीशचंद्र यादव व डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ को पत्र देरक न्याय की गुहार लगाई है।
स्टेडियम में तैनात वाराणसी निवासी महिला वॉलीबॉल की कोच पूजा यादव ने शुक्रवार को डीएम को पत्र दिया है। कहा कि उन्हें पिछले एक साल से कार्यस्थल इंदिरा गांधी स्टेडियम पर उनके सीनियर जिला क्रीड़ा अधिकारी लगातार परेशान कर रहे हैं। जब उन्होंने इसकी शिकायत की तो वह नाराज हो गए और ज्यादा परेशान करने लगे। मुझे जो भी कार्य दिया जाता है उसे मैं पूरी ईमानदारी के साथ करती आ रही हूं, उसके बाद भी मुझे किसी ना किसी बात में फंसा दिया जाता है। गलती न होने के बावजूद भी दोषी सिद्ध किया जाता है। पिछले साल अगस्त 2023 में पहले बाबू के द्वारा मुझे मारा गया। उसके बाद दोषी पाए जाने के बावजूद मुझसे ही जबरन माफी मंगवाई गई। तब से लेकर अब तक एक साल से लगातार मुझे परेशान किया जा रहा छोटे से मुद्दे को लेकर 200 से 300 लोगों की भीड़ में मुझे मारने के लिए उठ गए।
जिला क्रीड़ा अधिकारी अतुल कुमार सिन्हा ने बताया कि वह किसी दूसरी बात को लेकर किसी को डांट रहे थे। पूजा को लगा कि उन्हें डांटा जा रहा है। ऐसे में उनसे बातचीत करना कम कर दिया। बताया कि शनिवार को सभी कोच को मीटिंग के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन
कोट
महिला कोच की शिकायत के मामले में जांच पड़ताल कर कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - गिरीशचंद्र यादव, राज्यमंत्री, खेल एवं युवा कल्याण।