फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Sports Minister visits Rohit's house, pats medal winner on the back

Jaunpur News: रोहित के घर पहुंचे खेल मंत्री, पदक विजेता की थपथपाई पीठ

Sun, 04 Oct 2026 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Sports Minister visits Rohit's house, pats medal winner on the back
रोहित यादव को सम्मानित करते खेल राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव। सूचना विभाग
जौनपुर। जापान के नागोया में आयोजित एशियाई खेलों की भाला फेंक (जेवलिन थ्रो) स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाले अदारी-डभिया गांव निवासी रोहित यादव के पैतृक आवास पर शनिवार को प्रदेश के खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव पहुंचे। उन्होंने रोहित को गले लगाकर पीठ थपथपाई और अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

खेल मंत्री ने रोहित और उनके परिजनों से बातचीत करते हुए कहा कि एशियाई खेलों में पदक जीतकर रोहित ने देश, प्रदेश और जौनपुर का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। ग्रामीण परिवेश और सीमित संसाधनों के बीच से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल करना उनकी मेहनत, लगन और दृढ़ इच्छाशक्ति का परिणाम है। उन्होंने कहा कि रोहित की उपलब्धि गांव-कस्बों में खेल प्रतिभाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। इससे पूर्वांचल के युवाओं में खेलों के प्रति उत्साह बढ़ेगा। खेल मंत्री के पहुंचने की सूचना पर अदारी-डभिया समेत आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण और खेल प्रेमी रोहित के आवास पर पहुंचे। ग्रामीणों ने अपने गांव के खिलाड़ी की उपलब्धि पर खुशी जताई। इस दौरान राजेश कुमार सिंह, रंजीत यादव, अंकित यादव, शिव कुमार यादव, छोटेलाल, रामासरे यादव, शरद पांडेय, जय प्रकाश यादव समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed