फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Speeding vehicle hits bicycle, two girl students injured

Jaunpur News: तेज रफ्तार वाहन ने साइकिल को मारी टक्कर, दो छात्राएं घायल

Fri, 09 Aug 2024 02:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
Speeding vehicle hits bicycle, two girl students injured
धर्मापुर। गौराबादशाहपुर के विथार गांव के पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने साइकिल को टक्कर मार दी। इसमें स्कूल जा रही दो छात्राएं घायल हो गईं। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया।
विज्ञापन

विथार गांव की प्रतिभा एवं श्रेया भारती बगल के गांव के एक विद्यालय में पढ़ती हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बुधवार शाम को दोनों छात्राएं स्कूल की छुट्टी होने के बाद कोचिंग पढ़ कर साइकिल से वापस घर आ रही थीं। तभी जौनपुर से आ रही एक तेज रफ्तार वाहन ने प्रतिभा और श्रेया की साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से दोनों छात्राएं प्रतिभा (15) एवं श्रेया (16) सड़क पर गिर पड़ी और गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों के सिर में और पैर में चोट आई है। लोगों ने दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। थाना प्रभारी गौराबादशाहपुर राजाराम द्विवेदी ने बताया कि घायल छात्रा प्रतिभा के परिजन द्वारा दी गई तहरीर पर वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed