{"_id":"6585d0ce127a90656002d147","slug":"sp-workers-demonstrated-against-the-suspension-of-mps-jaunpur-news-c-193-1-jon1002-9956-2023-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: सांसदों के निलंबन के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: सांसदों के निलंबन के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
जौनपुर। कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार को सपा कार्यकर्ताओं ने इंडिया गठबंधन के साथियों के साथ 142 सांसदों के अलोकतांत्रिक निलंबन के विरोध में धरना प्रदर्शन किया।
निवर्तमान जिला अध्यक्ष डाॅ. अवधनाथ पाल ने कहा है कि भाजपा सरकार लोकतंत्र संविधान को खत्म कर देना चाहती है। सरकार के खिलाफ जो भी बोलेगा उसे प्रताड़ित और जेलों में भेजने का काम करती है। विपक्ष के सांसदों का जिस तरह निलंबन हुआ उससे अब यही महसूस हो रहा है कि भाजपा सरकार लोकतंत्र प्रक्रिया को पूर्ण रूप से खत्म कर देना चाहती है। सरकार की गलत नीतियों से देश की जनता, किसान और नौजवान सभी लोग दुःखी है। केंद्र की सरकार उद्योगपतियों की सरकार हैं। यह गरीब और किसान की सरकार नहीं हैं। केंद्र की भाजपा सरकार ने उद्योगपतियों का कर्ज माफ कर दिया, लेकिन किसानों का कर्ज माफ नहीं किया। जनता भाजपा से नाराज है और वह परिवर्तन चाहती है। 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को सत्ता से हटा देगी। पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई ने कहा कि भाजपा सरकार, सरकारी एजेंसियों का गलत इस्तेमाल कर रही है। जनता सब देख रही है। जो भी एजेंसियों का गलत इस्तेमाल करेगा। जनता उसे हरा देगी। जनता भाजपा को सत्ता के दुरुपयोग की सजा देगी। इंडिया गठबंधन भाजपा को हराएगा। प्रदर्शन करने वालों में विधायक पंकज पटेल, पूर्व विधायक लालबहादुर यादव, राजबहादुर यादव, विवेक यादव, कांग्रेस जिला अध्यक्ष फैसल हसन तबरेज, ऊदल यादव, श्रवण जायसवाल राहुल त्रिपाठी इरशाद मंसूरी, हीरालाल विश्वकर्मा, राजेंद्र टाइगर, राजेश यादव, मेवा लाल गौतम, संजय सरोज, अनील दूबे, भानु मौर्या, शिवजीत, दिलीप प्रजापति, आशुतोष मौर्या, रामू मौर्या, रुक्सार अहमद, मनोज मौर्या, राकेश अहिर,राजकुमार बिंद, दीपचंद राम आदि लोग रहे।