फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   SP workers cut cake on Akhilesh's birthday

सपाइयों ने काटे केक, बोले: हैप्पी बर्थडे अखिलेश

Wed, 01 Jul 2020 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
SP workers cut cake on Akhilesh's birthday
जौनपुर। पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन कार्यकर्ताओं ने बुधवार को धूमधाम से मनाया। किसी ने केक काटा तो किसी ने पौधे लगाकर पार्टी अध्यक्ष के दीर्घायु होने की कामना की। मरीजों में फल व गरीबों में राशन पैकेट का भी वितरण किया गया।
विज्ञापन

धर्मापुर ब्लाक के कबीरुद्दीनपुर गांव स्थित पूर्व कैबिनेट मंत्री जगदीश नारायण राय के आवास पर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण, जरूरतमंदों को राशन वितरित किया। इस मौके पर दिनेश यादव फौजी, अनिल यादव, मेवालाल यादव, मुकेश यादव, रवि यादव, राकेश यादव, मोनू यादव, अवधेश, भीम यादव, अजय प्रजापति, सचिन यादव, राज यादव, सर्वेश यादव आदि मौजूद रहे। सपा नेता रजनीश मिश्रा ने जगदीशपुर में गरीब बच्चों को फल वितरित किया। उनके साथ मुकेश मिश्रा, सुयस मिश्रा, संयम, मनीष, राज, दिवाकर रहे। शहर के परमानतपुर स्थित पूर्व जिला पंचायत सदस्य अजय त्रिपाठी के आवास पर जिलाध्यक्ष लाल बाहदुर यादव व अजय त्रिपाठी ने पौधरोपण किया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील चंद्र दुबे, जिला उपाध्यक्ष श्याम बहादुर पाल, कोषाध्यक्ष सुशील श्रीवास्तव, मनीष अस्थाना, धर्मेंद्र, विष्णु प्रताप सिंह, पंकज त्रिपाठी, कमलेश यादव, पंकज यादव, अमित दुबे, अभिषेक यादव, सुनील यादव, बबलू उपाध्याय, आकर्ष आदि उपस्थित रहे। मछलीशहर: बीएन मेमोरियल हाईस्कूल जमालपुर के परिसर में सपाइयों ने पौधरोपण किया। विधायक जगदीश सोनकर व पूर्व जिलाध्यक्ष राजनरायण बिंद के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ताओं ने अपने आवास पर पांच-पांच पौधा लगाने का संकल्प लिया। इस मौके पर फिरोज खान, महमूद आलम, सूर्यभान यादव महासचिव, अनिल यादव, श्यामजी यादव, कौसर रब्बानी, उमाशंकर पाल, मुन्ना भाई, रमेश विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे। सपा पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष श्यामनारायण बिंद ने सरकारी अस्पताल में मरीजो में फल बांटा। उनके साथ अजहर योगेंद्र यादव, प्रवीण पंडित आदि मौजूद रहे। बरईपार: पूर्व सीएम अखिलेश यादव के जन्मदिन पर क्षेत्र के शाहपुर में हनुमान मंदिर (कुटी) पर केक काटा गया। सपा नेता लकी यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य केशजीत यादव, पूर्व प्रधान बबऊराम यादव, ग्राम प्रधान शेर बहादुर, सजलु यादव, हीरालाल यादव, जयमंगल सिंह यादव, मेवालाल, जयसिंह यादव आदि मौजूद रहे। सिकरारा: जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव ने बुधवार को सिकरारा चौराहा स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में पौधरोपण कर पूर्व सीएम के दीर्घायु की कामना की। मुसहर बस्ती में जाकर परिजनों व बच्चों को वस्त्र, अनाज व फल वितरित किया। इस अवसर पर विक्रम यादव, फुर्तीलाल, सतवंत यदुवंशी, गुलाब यादव, हृदय नारायण यादव, ओमप्रकाश यादव आदि मौजूद रहे। फतेहगंज स्थित आरएन महाविद्यालय पर जिला उपाध्यक्ष राजनाथ यादव की अध्यक्षता में केक काटा गया। जिला सचिव केशजीत यादव, यशवंता यादव, राना प्रताप यादव, दिवाकर यादव, आनंद यादव आदि प्रमुख रहे। केराकत: पूर्व विधायक गुलाब चंद सरोज के नेतृत्व में सीताराम इंटर कॉलेज हनुआडीह में सपा कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण किया। सीएचसी मुफ्तीगंज में भर्ती मरीजों को फल बांटा। कार्यक्रम में सत्यनारायण यादव, रामनेत यादव, ओमप्रकाश यादव, कृपाशंकर यादव, भीम यादव, हाजी निसार अहमद, कमला यादव, फौजदार यादव, सत्यनारायन चौहान आदि शामिल रहे।सतहरिया: मुंगराबादशाहपुर के गांव सराय रैयचंदा स्थित एमकेडी पब्लिक स्कूल परिसर में हुए कार्यक्रम में आईंआईए के जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार यादव ने पौधरोपण किया। फलदार व छायादार प्रजाति के एक दर्जन पौधे लगाए गए। इस मौके पर सचिव सुनील यादव, उपाध्यक्ष आशीष यादव, आरएस यादव, अरविंद मौर्या, विनोद यादव, अजय यादव, छोटू आदि मौजूद रहे। सपा युवजन सभा मुंगरा के अध्यक्ष तमजीद असरफ के नेतृत्व में फरहान आलम, सतीश यादव, अफसरो अली, तनवीर आजम, तौकिर आदि ने जन्मदिन मनाया। बक्शा: मल्हनी विधानसभा क्षेत्र के लखनीपुर गांव में डॉ. भीमराव आंबेडकर मूर्ति स्थल पर यूथ बिग्रेड के प्रदेश महासचिव अरुण यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केक काटा। इस दौरान युवा नेता राहुल यादव, सुनील यादव, मंगल सिंह, रिंकू निगम, धनंजय, विकास विश्वकर्मा, संजय पाल, राकेश प्रजापति, ग्राम प्रधान महेंद्र आदि मौजूद रहे। राजाबाजार: डॉ. भीमराव आंबेडकर बालिका पीजी कॉलेज में पूर्व विधायक उमाशंकर यादव और बदलापुर विस क्षेत्र अध्यक्ष रामजतन यादव ने केक काटा व मिठाइयां बांटी। इस मौके पर जयसिंह यादव, प्रफुल्ल कुमार यादव, अंकित यादव, भानुप्रताप यादव, रामजतन यादव, सिंटू आदि रहे। नेवढ़िया: सितमसराय स्थित पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. अवधनाथ पाल के आवास पर हुए कार्यक्रम में पूर्व सांसद तूफानी सरोज गरीब असहायों में राशन व फल वितरित किया। पौधे भी लगाए गए। कार्यक्रम में इंदुप्रकाश सिंह, अनिल दुबे, रवि यादव, राजदेव चौहान, पूर्व प्रधान श्यामराज मौर्य, भैयालाल यादव, शंकर राजभर, अफजल, गोपीनाथ पाल, अतुल पाल आदि मौजूद रहे। मुफ्तीगंज: सीताराम इंटर कॉलेज हनुवाडीह में प्रधान रामनेत यादव की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। इसमें सत्यनारायण यादव, कृपाशंकर यादव, भुलई यादव, मनोज यादव, ओमप्रकाश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed