Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   SP leader Swami Prasad Maurya attacked BJP regarding Ram Temple Consecration Ceremony

स्वामी प्रसाद के फिर बिगड़े बोल: प्राण प्रतिष्ठा समारोह को बताया BJP का कार्यक्रम, बोले- क्यों जाएंगे अन्य दल

Wed, 17 Jan 2024 06:44 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 17 Jan 2024 06:44 PM IST
सार

सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा जिन लोगों की सूची तैयार करती है, राम मंदिर ट्रस्ट के लोग उन्हीं लोगों को आमंत्रण की सूची में शामिल करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को पार्टी का कार्यक्रम बना दिया है। कहा कि दूसरे दलों का कोई लेना-देना नहीं है। 

विज्ञापन
SP leader Swami Prasad Maurya attacked BJP regarding Ram Temple Consecration Ceremony
Swami Prasad Maurya - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा के राष्ट्रीय महासचिव व एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि अयोध्या राम मंदिर का उसी दिन स्वागत किया था, जिस दिन सर्वोच्च न्यायालय ने फैसला सुनाया था। जिस तरह भाजपा करोड़ों लोगों के आराध्य भगवान रामलला का राजनीतिकरण कर रही है ये उचित नहीं है। रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को भाजपा के लोगों ने भारतीय जनता पार्टी का कार्यक्रम बना दिया। इसका किसी अन्य राजनीतिक दलों से कोई लेना-देना नहीं है। ये बातें स्वामी प्रसाद मौर्य ने बुधवार को काशीराम इंटर कॉलेज भगौतीपुर शीतला चौकियां में पूर्व मंत्री पारसनाथ मौर्य की श्रद्धांजलि सभा में कहीं।

विज्ञापन

 
प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आमंत्रण को लेकर कही ये बात
उन्होंने कहा कि भाजपा के चिह्नित किए गए लोगों के नामों की सूची पहले मंदिर ट्रस्ट को भेजी जाती है तब ट्रस्ट के अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी उन्हीं को आमंत्रित करते हैं, जिनको भाजपा चाहती है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के निमंत्रण मिलने के सवाल पर कहा कि जब यह पूरा आयोजन ही भाजपा का है तो उसमें दूसरे दल के नेता क्यों जाएंगे। इस कार्यक्रम में परंपरागत करोड़ों श्रद्धालुओं को रोक दिया गया कि 22 जनवरी को कौन आएगा। 
विज्ञापन


भाजपा व ट्रस्ट के लोगों के नाम तय करने से स्पष्ट है कि यह कार्यक्रम श्रद्धालुओं का भी नहीं है, भगवान राम को मानने वालों व आम जनता का भी कार्यक्रम नहीं है। 22 जनवरी को अवकाश पर कहा कि भाजपा सरकार क्या करती है, क्या नहीं करती है यह उनका फैसला है। मंदिर निर्माण का वह पहले भी स्वागत करते रहे आज भी करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed