फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   SP delegation will know the pain of the victims in Deoria tomorrow

कल देवरिया में पीड़ितों का दर्द जानेगा सपा का प्रतिनिधिमंडल

Mon, 28 Mar 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
SP delegation will know the pain of the victims in Deoria tomorrow
जौनपुर। बदलापुर थाना क्षेत्र के देवरिया गांव में महिलाओं की पिटाई और उत्पीड़न का मामला अब राजनीतिक रूप ले रहा है। भीम आर्मी के प्रदर्शन और ट्वीट के बाद अब सपा ने अपना प्रतिनिधिमंडल गांव में भेजने का निर्णय लिया है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी के मुताबिक 29 मार्च को प्रतिनिधिमंडल पीडि़तों से मुलाकात करेगा। साथ ही हकीकत जानने के बाद आगे की कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन

20 मार्च को दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के दौरान पीआरवी के जवान की पिटाई कर दी गई थी। इसी मामले में महिलाओं की पिटाई के बाद उनके जख्म दिखाने से जुड़ा वीडियो वायरल हुआ था, जिसे समाजवादी पार्टी ने शेयर किया किया था। साथ ही पोस्ट में लिखा था कि ‘दलितों पर अत्याचार में नंबर वन भाजपा शासित उत्तर प्रदेश में एक और शर्मसार कर देने वाली पुलिसिया करतूत आई सामने। जौनपुर के बदलापुर में पुलिस द्वारा दलित महिलाओं की बर्बर पिटाई विचलित कर देने वाली घटना है। मामले में दोषी पुलिसकर्मियों पर हो सख्त कार्रवाई, पीडि़तों को मिले न्याय’। वहीं, इसी पोस्ट पर ही सीओ की ओर से महिलाओं के आरोपी होने और उनका मेडिकल कराए जाने के साथ ही उन पर आपराधिक मामला होने की जानकारी का वीडियो पोस्ट किया है। वहीं इसी पोस्ट पर जौनपुर पुलिस ने भी कार्रवाई की जानकारी साझा की है। दूसरी ओर, अब इस मामले को सपा मुखिया ने उच्च स्तर तक ले जाने का निर्णय लिया है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता के मुताबिक समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल 29 मार्च को देवरिया गांव जाएगा। वहां 24 मार्च को पुलिस द्वारा दलित महिलाओं के साथ मारपीट तथा उत्पीड़न की घटना की जांच करेगा। साथ ही पीडि़त परिवार से मुलाकात करेगा। समाजवादी प्रतिनिधिमंडल में समाजवादी बाबा साहब वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती, विधायक मछलीशहर डा. रागिनी सोनकर, जिलाध्यक्ष सपा लाल बहादुर यादव, पूर्व विधायक ओमप्रकाश दुबे बाबा दुबे, सपा के प्रदेश सचिव डा. अवधनाथ पाल, पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष बदलापुर महेंद्र यादव शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed