फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Soon the main intersection will add to the beauty of the city

जल्द ही शहर की खूबसूरती में चार चांद लगाएंगे प्रमुख चौराहा

Sun, 15 May 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Soon the main intersection will add to the beauty of the city
जौनपुर। जल्द ही शहर की खूबसूरती में प्रमुख चौराहा भी चार चांद लगाना शुरू देंगे। तेजी से शहर के प्रमुख चौराहों का सुंदरीकरण करने का कार्य चल रहा है। 14 प्रमुख चौराहों में से अभी तक छह के सुंदरीकरण का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। इसमें पचहटिया, जेसीज चौराहा, सिपाह चौराहा, लाइन बाजार तिराहा, पालिटेक्निक चौराहा और मुरादगंज चौराहा शुमार है।
विज्ञापन

सवा तीन लाख आबादी वाले शहर को सुंदर बनाने के लिए सड़कों की मरम्मत की गई है। वहीं, सड़कों पर डिवाइर बनाया गया है, जिस पर लाइटिंग आदि करने का कार्य किया जा रहा है। इतना ही नहीं, वाहन स्टैंड भी शहर में स्थापित करने की तैयारी चल रही है। वहीं, शहर के प्रमुख चौराहों और तिराहों को भी सुंदर बनाने का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए शहर के 14 प्रमुख चौराहों और तिराहों का चयन किया गया है, जिनको पब्लिक प्राइवेट पार्टनर शिप के तहत सुंदरीकरण कराने का कार्य किया जा रहा है। जल्द ही शहर के चौराहों के सुंदरीकरण का कार्य पूरा हो जाएगा, जो शहर की खूबसूरती में चार चांद लगाएगा। इस दौरान पचहटिया, जेसीज चौराहा, सिपाह चौराहा, लाइन बाजार तिराहा, पॉलिटेक्निक चौराहा तथा मुरादगंज चौराहे के सुंदरीकरण का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। वहीं, कुत्तुपुर तिराहा, गांधी तिराहा, आंबेडकर तिराहा और नखास तिराहा के सुंदरीकरण का कार्य चल रहा है, जो तल्द ही पूरा होगा। कलीचाबाद तिराहा, रोडवेज चौराहा, वाजिदपुर एवं नईगंज का कार्य शीघ्र ही शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

सीआरओ ने चौराहों के सुंदरीकरण कार्य की जांच
जौनपुर। अपर जिलाधिकारी भू और राजस्व रजनीश राय ने रविवार को शहर के प्रमुख 14 चौराहों के हो रहे सुंदरीकरण कार्य की जाचं की। इस दौरान पचहटिया, जेसीज चौराहा, सिपाह चौराहा, लाइन बाजार तिराहा एवं पालिटेक्निक चौराहा तथा मुरादगंज चौराहा के सुंदरीकरण का कार्य लगभग पूरा हो चुका पाया गया। कुत्तुपुर तिराहा, गांधी तिराहा और आंबेडकर तिराहा एवं नखास तिराहा के सुंदरीकरण का कार्य होता मिला। कलीचाबाद तिराहा, रोडवेज चौराहा, वाजिदपुर एवं नईगंज चौराहे का कार्य शुरू नहीं होना पाया गया, जिसे शीघ्र ही प्रारंभ करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के प्रमुख चौराहों के सुंदरीकरण का कार्य जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। अभी तक छह चौराहों का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। चार चौराहों के सुंदरीकरण का कार्य होता पाया गया, जबकि चार चौराहों के सुंदरीकरण का कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा। - रजनीश राय, अपर जिलाधिकारी (भू व राजस्व)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed