फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Son's marriage was after six days, father lost his life due to electrocution

Jaunpur: छह दिन बाद थी बेटे की शादी, करंट लगने से चली गई पिता की जान, मातम में बदली खुशियां

Tue, 16 May 2023 01:35 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Tue, 16 May 2023 01:35 PM IST
विज्ञापन
Son's marriage was after six days, father lost his life due to electrocution
मौत के बाद रखा शव - फोटो : अमर उजाला

जौनपुर जिले के बहरीपुर गांव में सोमवार की सुबह घर की सफाई करने के दौरान एक ऐसा हादसा हुआ कि घर में खुशी वाला माहौल पल भर में ही गमगीन हो गया। यहां छह दिन बाद बेटे की शादी थी उससे पहले ही बिजली करंट की चपेट में आने से पिता की जान चली गई।

विज्ञापन


जलालपुर थानाक्षेत्र के बहरीपुर गांव निवासी भगवान दास (55) परिवहन विभाग में संविदा कर्मी थे। 21 मई को उनके बड़े बेटे की शादी तय है। शादी को लेकर तैयार भी चल रही है। निमंत्रण कार्ड बांटने से लेकर सामानों की खरीदारी आदि काम तेजी से चल रहा है। ड्यूटी से खाली होकर भगवानदास भी अपने घर का काम तेजी से करने में जुटे थे।
विज्ञापन


सोमवार को अपने नवनिर्मित घर की साफ सफाई कर रहे थे। इसी दौरान किसी तरह बिजली का तार से सट गए और करंट की चपेट में आकर अचेत हो गए। परिजन उन्हें स्थानीय चिकित्सालय में ले गए। जहां डॉक्टरों ने जिला अस्पताल ले जाने के लिए कहा। परिवार के लोग भगवानदास को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना घर पर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार में मातम फैल गया। परिवार में दो बेटी दो पुत्र हैं। सबका रो-रोकर बुरा हाल है।

कार के धक्के से घायल महिला की मौत

गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के परऊपुर के पास शनिवार की देर रात कार के धक्के से घायल महिला ने वाराणसी के एक अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। कबिरुद्दीनपुर गांव निवासी सुशीला पत्नी तेजबहादुर यादव (33) व रिया किसी काम से बाहर गई थी। घर लौटते समय जैसे ही परऊपुर के जेठानी ढाबा के पास पहुंची थी इस दौरान सड़क पार करते समय कार ने टक्कर मार दी जिससे दोनों घायल हो गई। इलाज लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया था सुशीला की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान रविवार रात सुशीला ने दम तोड़ दिया। घटना परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed