फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Solid waste management plant closed for 27 months, 97 tons of garbage is being dumped outside daily

Jaunpur News: 27 महीने से साॅलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट बंद, रोजाना बाहर डंप हो रहा 97 टन कूड़ा

Tue, 19 Mar 2024 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Solid waste management plant closed for 27 months, 97 tons of garbage is being dumped outside daily
जौनपुर। कुल्हनामऊ में बना साॅलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट कर्मचारियों का भुगतान नहीं होने से बीते 27 महीने से बंद है। कार्यदाई संस्था पर बिजली बिल भी 43 लाख बकाया हो गया। इस पर बिजली निगम ने आठ माह पहले कनेक्शन काट दिया। ऐसे में रोजाना 97 टन कूड़ा प्लांट के बाहर ही डंप हो रहा हैं। इससे उठ रही दुर्गंध से क्षेत्रीय लोग परेशान हैं। वसूली के लिए कार्यदायी संस्था को आरसी जारी किया गया है। साथ ही नए बिजली कनेक्शन के लिए नगर पालिका परिषद ने आवेदन किया है।
विज्ञापन

कुल्हनामऊ में 11 एकड़ में बने साॅलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का निर्माण वर्ष 2013 में शुरू हुआ। 18 मार्च 2021 को तत्कालीन नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने इसका लोकार्पण किया। इस प्लांट के निर्माण से लेकर संचालन की जिम्मेदारी ए टू जेड नामक संस्था को दी गई। संस्था ने मार्च 2021 से नवंबर 2021 तक काम किया। इसके बाद कर्मचारियों का भुगतान न होने की बात कहते हुए प्लांट का संचालन बंद कर दिया। इस दौरान करीब 43 लाख रुपये बिजली का बिल संस्था पर बकाया हो गया। भुगतान न होने के चलते करीब आठ महीने पहले बिजली निगम ने कनेक्शन भी काट दिया। नगर पालिका के अधिकारियों के मुताबिक संस्था ए टू जेड से बकाया जमा करवाया जाएगा। नया बिजली कनेक्शन लेने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष ने दो महीने पहले पूर्वांचल डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक को पत्र भेजा है। हालांकि अभी तक कनेक्शन नहीं मिला है। अब प्लांट का संचालन खुद नगर पालिका ही करेगी।
विज्ञापन

---------------------
वातावरण के साथ ही पानी भी प्रदूषित

प्लांट न चलने के कारण रोज शहर से निकलने वाला 97 टन कूड़ा प्लांट के बाहर ही डंप किया जा रहा है। बरसात का पानी और धूप लगने से कूड़े में सड़न तेजी से बढ़ी है। इससे इस इलाके में वातावरण के साथ ही पानी भी प्रदूषित हो गया है। इससे लोग परेशान हैं। गांव निवासी विवेक यादव व पूनम यादव ने बताया कि कचरे वाली गाड़ियां जाती हैं तो रास्ते में कूड़ा गिरता है। कूड़े के ढेर से धूल, दुर्गंध से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं आंकड़े :-
- 12.39 करोड़ से निर्माण

- वर्ष 2011 में हुआ शिलान्यास
- वर्ष 2013 में शुरू हुआ निर्माण

- 18 मार्च 2021 को लोकार्पण



- नवंबर 2021 से प्लांट का संचालन ठप।

वर्जन ...

सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के संचालन के लिए नये बिजली कनेक्शन की आवश्यकता है। इसके लिए पूर्वांचल डिस्कॉम के एमडी को पत्र लिखा है। कनेक्शन मिलते ही प्लांट का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। - पवन कुमार, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद जौनपुर।


43 लाख बकाये की वसूली के लिए एटूजेड संस्था को आरसी भेजा गया है। पूर्वांचल डिस्कॉम की संस्तुति मिलते ही नया कनेक्शन दे दिया जाएगा।-अमित कुमार, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड चतुर्थ
अमित कुमार, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड चतुर्थ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed