{"_id":"55ca4799a572cb5bdb4c930c5af101db","slug":"smugglers-are-providing-on-demand-access-to-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आन डिमांड तस्कर मुहैया करा रहे मौत का सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आन डिमांड तस्कर मुहैया करा रहे मौत का सामान
ब्यूरो, अमर उजाला/जौनपुर
Updated Sun, 04 Oct 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव में पूर्वांचल के जिलों में असलहा तस्कर मौत के सामान की खेप मुहैया कराने में जुट गए हैं। इसकी भनक खुफिया एजेंसियों और पुलिस को मिलने के बाद पुलिस अलर्ट हो गई है। इलाहाबाद में पकड़े गए तस्करों ने भी इस बात का खुलासा किया है। इसके बाद पुलिस असलहा तस्करों की कुंडली खंगालने में जुट गई है। विहार बार्डर और ट्रेनों में चेकिंग बढ़ा दी गई है। चुनाव की घोषणा के बाद जिले में छानबीन के दौरान पुलिस ने 25 अवैध असलहे बरामद किए।
बिहार के मुंगेर जिले के जलालपुर, बेगुसराय के तराई इलाकों में तमंचा, रिवाल्वर, पिस्टल बड़े पैमाने पर बनाया जाता है। यहां से पंचायत चुनाव में मौत के सामान की खेप पूर्वांचल के जिलों में बड़े पैमाने पर भेजी जा रही है। इलाहाबाद और बलिया में हाल ही में गिरफ्तार असलहा तस्करों से पूछताछ में भी इस बात की पुष्टि हुई है। सूत्रों की माने तो तीन हजार में तमंचा, 15 से 20 हजार में रिवाल्वर, पिस्टल मुहैया कराया जा रहा है।
लाइसेंसी असलहों के जमा होने के बाद प्रभावशाली लोग भी असलहों की खरीद में जुटे हैं। ट्रेन और लग्जरी गाड़ियों से जौनपुर, आजमगढ़, गाजीपुर, बलिया, इलाहाबाद, मऊ, सोनभद्र, मिर्जापुर, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़ सहित पूर्वांचल के अन्य जिलों में असलहों की खेप भेजी जा रही है। खास बात यह है कि कुछ तस्कर पुलिस की आंख में धूल झोंकने के लिए वर्दी भी पहन रहे हैं।
विज्ञापन
आजमगढ़ का एक असलहा तस्कर और जौनपुर के केराकत कोतवाली क्षेत्र के एक तस्कर जिसे एसओजी ने सोनभद्र से पिछले वर्ष गिरफ्तार किया था, ऐसी गतिविधियों में लिप्त बताए जा रहे हैं। अगस्त माह में आजमगढ़ के बरदह थाना क्षेत्र में उदियांवा निवासी एक युवक को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर विदेशी पिस्टल और कारबाइन का पट्टा बरामद किया था।
चुनाव में ऐसी आशंकाओं को लेकर पुलिस अलर्ट है। सघन चेकिंग कराई जा रही है। असलहा तस्करों और चुनाव में गड़बड़ी करने वाले बदमाशों की सूची तैयार करा ली गई है। इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। - राजू बाबू सिंह, एसपी