फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Six teachers missing from duty

ड्यूटी से गायब मिले छह शिक्षक

Sun, 16 Apr 2017 12:31 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Sun, 16 Apr 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
Six teachers missing from duty
स्कूल - फोटो : SELF
सिरकोनी और बदलापुर के खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) ने शनिवार को विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सिरकोनी विकास खंड के अलग-अलग विद्यालयों पर छह शिक्षक ड्यूटी से गैरहाजिर और बदलापुर में दो शिक्षा प्रेरक लंबे समय से अनुपस्थित मिले। सभी के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति करते हुए रिपोर्ट जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को भेजी।  
विज्ञापन

सिरकोनी के बीईओ राजेश कुमार सुबह करीब नौ बजे प्राथमिक विद्यालय मोथहां पहुंचे। जहां पर प्रधानाध्यापक धीरेन्द्र प्रताप, सहायक अध्यापिका संगीत यादव अनुपस्थित मिलीं।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय बीबीपुर में प्रधानाध्यपक प्रदीप सिंह, सहायक अध्यापिका रीना सिंह, अनुपस्थित मिली। प्राथमिक विद्यालय बाकरबाद में अध्यापक बृजेश नारायण सिंह गैरहाजिर थे तो रासीपुर प्राथमिक विद्यालय पर अध्यापिका निशा सिंह गायब मिलीं। बीईओ ने सभी के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को रिपोर्ट भेज दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर बदलापुर के बीईओ नरेंद्रदेव मिश्र ने विकास खंड के दस विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालयों में अफरा तफरी का माहौल रहा। जांच के दौरान सभी विद्यालयों पर छात्रों की उपस्थिति व नामांकन कम देख  उन्होंने नाराजगी जताई। कहा कि प्रयास किया जाए कि बच्चों की उपस्थिति शत प्रतिशत हो।


प्राथमिक विद्यालय सिंगरामऊ में तैनात शिक्षा प्रेरक दीपा हलवाई नौ दिन से गैरहाजिर थीं। जबकि प्राथमिक विद्यालय सिंघावल में तैनात शिक्षा प्रेरक सुमन देवी पांच दिन से बिना हस्ताक्षर के गायब मिली। विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति कम पाये जाने व नामांकन की गति धीमी होने पर उन्होनंे नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed