फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Six mud houses collapsed from the rain

बारिश से छह कच्चे मकान ढहे

Mon, 26 Sep 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Mon, 26 Sep 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
Six mud houses collapsed from the rain
मुफ्तीगंज के देवाकलपुर गांव में गिरा कच्चा मकान। 
जिले के अलग अलग इलाकों में तेज बारिश के चलते छह कच्चे मकान जमींदोज हो गए। बालक समेत दो लोग मलबे की चपेट में आकर घायल हो गए जबकि पांच मवेशियों की मौत हो गई। केराकत प्रतिनिधि के अनुसार बारिश के चलते क्षेत्र के मढै़या गांव निवासी जयप्रकाश यादव का कच्चा मकान शनिवार की रात जमीदोज हो गया।
विज्ञापन


परिवार के लोग बाहर छप्पर में सो रहे थे। घर में रखा खाद्यान्न व अन्य गृहस्थी का सामान नष्ट हो गया। उधर केराकत कोतवाली के पेसारा निवासी रामचरन अपने कच्चे मकान में मौजूद थे तभी तेज बारिश के कारण दीवार ढह गई। मलबे की चपेट में आने से रामचरन घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


नेवढ़ियां प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के भौदेपुर पडराव गांव निवासी लक्ष्मण पाल का रिहायशी कच्चा मकान रविवार को सुबह अचानक ढह गया। परिवार के कई सदस्य उसी मकान के पिछले कमरे में थे। मकान का अगला हिस्सा ढहने से सभी सदस्य घर के अंदर ही फंस गए। ग्रामीणों की मदद से सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन मलबे में दबने से दो गायों की मौत हो गई। मकान ढहने से लक्ष्मण पाल का परिवार बेघर हो गया है। मुफ्तीगंज प्रतिनिधि के अनुसार केराकत कोतवाली के देवाकलपुर गांव में दो लोगो का  कच्चा मकान गिरने से मलबे में दबकर तीन बकरियों की मौत हो गई।

गांव निवासी दयाराम गौतम और राजेन्द्र गौतम का कच्चा मकान  रविवार की सुबह ढह गया। दयाराम की एक बकरी और राजेंद्र की दो बकरियों की मलबे में दबने से मौत हो गई। मलबे की चपेट में आने से दयाराम का 10 वर्षीय बेटा संदीप घायल हो गया। उसे निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।


ग्राम प्रधान दरशनाथ यादव ने पिड़ितों को दो . दो हजार रूपए आर्थिक मदद दी है। उधर गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के मेहौड़ा गांव निवासी तहसीलदार यादव का भी कच्चा मकान गिर गया जिससे  गृहस्थी का सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed