फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Six employees found absent including IMA

आईएमए सहित छह कर्मचारी मिले अनुपस्थित

Mon, 01 Feb 2021 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Six employees found absent including IMA
जौनपुर। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने सोमवार को जिला पंचायत कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अपर मुख्य अधिकारी (एएमए) सहित छह कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। इस पर नाराजगी जताते हुए सभी गैरहाजिर कर्मचारियों को स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम मनीष कुमार वर्मा सुबह निर्धारित समय से अपने कार्यालय पहुंचे। ठीक 10 बजे वहां से उठकर जिला पंचायत कार्यालय पहुंच गए। सबसे पहले एएमए जगत प्रसाद मौर्य के कमरे में पहुंचे। वह अनुपस्थित थे। इसके बाद क्रमश: अन्य कमरों की भी जांच की। वरिष्ठ लिपिक सविता श्रीवास्तव, ड्राइवर लल्लन प्रसाद, सहायक लेखाकार प्रीति जायसवाल, चपरासी राकेश कुमार श्रीवास्तव, दफ्तरी बबीता श्रीवास्तव अनुपस्थित मिले। इस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए सभी को स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने साफ सफाई का विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। वहीं खराब अलमारियों को निष्प्रयोज्य घोषित करने सहित फर्नीचर व दीवार का प्लास्टर ठीक कराने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि जिन कार्यों का टेंडर हो गया है, उसे जल्द से जल्द शुरू कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed