फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Six arrested including two prizes of 25 thousand

25 हजार के दो इनामी समेत छह गिरफ्तार

Fri, 10 Jul 2020 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Six arrested including two prizes of 25 thousand
शाहगंज कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात स्थानीय रेलवे स्टेशन के पास से 25-25 हजार रुपये के दो इनामी समेत छह पशु तस्करों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद सभी का संबंधित धाराओं में कोर्ट के लिए चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बड़ागांव पशु तस्करी के इनामी बदमाश अपने साथियों के साथ स्टेशन के पास बैठे हैं। वह कहीं जाने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक भारत भूषण तिवारी, एसआई अनिल मिश्रा हमराहियों के साथ पहुंच गए। निशानदेही के आधार पर संदिग्धों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उनकी पहचान शाकिब उर्फ शादाब कुरैशी और ओले उर्फ जीशान, गुफरान, सनुल्ला, इनामुल हसन, महफूज निवासी सम्मनपुर जिला अंबेडकरनगर के रुप में हुई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शाकिब और ओले 25-25 हजार रुपये का इनाम घो िषत है। शाकिब के पास से एक तमंचा और एक कारतूस भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed