फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Silence in the city, despite being free from the Containment Zone

कंटेनमेंट जोन से मुक्त होने के बावजूद शहर में पसरा रहा सन्नाटा

Sat, 22 May 2021 10:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
Silence in the city, despite being free from the Containment Zone
जौनपुर। कंटेनमेंट जोन से मुक्त होने के बाद भी शहर में शनिवार को सन्नाटा पसरा रहा। जरूरी सामग्री को छोड़कर शेष दुकानों पर ताला लटका रहा, जिससे बाजारों में लोगों की भीड़ नहीं रही। जरूरी काम वाले लोग बेधड़क लोग आ जा रहे थे। अनावश्यक घूम रहे लोगों को रोकने के चौराहों व तिराहों पर पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन

कोरोना में आई गिरावट के बीच शुक्रवार को शहर को कंटेनमेंट जोन ेसे मुक्त कर दिया, जिसके बाद शनिवार को बैरिकेडिंग को हटा लिया गया है। पुलिस भी केवल चौराहों और तिराहों पर ही तैनात रही। लोगों के आवागमन पर भी प्रतिबंध नहीं था। लोग आराम से आवागमन कर रहे थे। पुलिस सिर्फ अनावश्यक घूम रहे लोगों से पुछ ताछ कर रही थी। जरूरी सामानों को छोड़कर शेष दुकानें बंद होने से बाजारों में भी लोगों की भीड़ नहीं रही। सामान्य दिनों में गुलजार रहने वाला ओलंदगंज, कोतवाली, लाइनबाजार सहित अन्य बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। ठेले वाले भी इधर-उधर टहल कर फल व सब्जी आदि बेच रहे थेु, जबकि कंटेनमेंट जोन घोषित होने से सिर्फ जरूरी काम वाले ही आवागमन कर पा रहे थे। अनावश्यक रुप से घूमने वालों पर प्रतिबंध लगा रहा। बैरिकेडिंग पर तैनात पुुलिस हर आने जाने वालों से पुछ ताछ कर रही थी। अनावश्यक रुप से घूमने वालों को वापस करने के साथ ही जुर्माना भी वसूल रही थी। मोहल्लों में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए ठेला निर्धारित कर दिए गए थे। दुकानदारों के नंबर भी लोगों को उपलब्ध कराए गए थे। फोन करने पर भी उनके घरों पर जरूरत की सामग्री की आपूर्ति होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed