फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   SI of Jaunpur dies after boat capsized in Fatehpur

फतेहपुर में नाव पलटने से जौनपुर के एसआई की मौत

Sun, 26 Apr 2020 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
SI of Jaunpur dies after boat capsized in Fatehpur
16- फतेहपुर में नदी में डूबकर मृत दारोगा रामजीत भारती की फाईल फोटो। - फोटो : JAUNPUR
मछलीशहर। कोतवाली क्षेत्र के कोटवा गांव निवासी यूपी पुलिस के एसआई की फतेहपुर जिले में नाव हादसे में मौत हो गई। लॉक डाउन की निगरानी के लिए वह दो अन्य साथियों के साथ यमुना नदी में भ्रमण कर रहे थे। तेज हवा के कारण बीच नदी में नाव असंतुलित होकर पलट गई। हादसे की खबर से गांव में मातम छा गया है। परिवार के लोग घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन

कोटवा गांव निवासी रामजीत गौतम (52) फतेहपुर जिले के किशुनपुर थाने में उपनिरीक्षक पद पर तैनात थे। लॉक डाउन के दौरान बांदा सीमा से नदी के रास्ते लोगों की आवाजाही पर निगरानी के लिए उनकी ड्यूटी लगाई गई थी। दो सिपाहियों के साथ संगोलीपुर मड़ैयन घाट पर नाव से यमुना नदी में गश्त पार कर रहे थे। तेज हवा व आंधी से बीच नदी में नाव असंतुलित होकर पलट गई। हादसे में तीनों नदी में डूब गए। फतेहपुर जिले के डीएम, एसपी घटनास्थल पहुंचकर जानकारी ली। पीएसी व गोताखोरों ने घंटों की मशक्कत के बाद रविवार सुबह शव बरामद किया। घटना की जानकारी परिजनों को होते ही घर पर कोहराम मच गया है। उनके भाई रामधारी पड़ोसी सोहनलाल पुष्कर सहित अन्य लोग घटना स्थल के लिए रवाना हुए। एसआई रामजीत की पत्नी लालदेई (48), बेटी अनुरागिनी (24), हंसी (22), अनामिका (20), अंकिता (16) और पुत्र राजसेन (12) के साथ प्रयागराज के छोटा बघाड़ा मुहल्ले में अपने मकान में रहती है। सभी बच्चे अभी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। बड़ी बेटी अनुरागिनी ग्रेजुएशन के बाद प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed