फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Shuttle service stopped at railway station Sri Krishnanagar

शटल सेवा का रेलवे स्टेशन श्रीकृष्णानगर में शुरू हुआ ठहराव

Mon, 13 Jun 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Shuttle service stopped at railway station Sri Krishnanagar
बदलापुर में शटल ट्रेन को हरी झंण्डी दिखाकर रवाना करते सदर सांसद श्याम सिंह यादव व बदलापुर विधायक - फोटो : JAUNPUR
बदलापुर। जनता की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हो गई। सोमवार से शटल सेवा ट्रेन का ठहराव भी बदलापुर स्थित श्रीकृष्ण नगर रेलवे स्टेशन पर शुरू हो गया। इसके लिए बसपा सांसद जौनपुर श्याम सिंह यादव और भाजपा विधायक रमेश चंद्र मिश्र ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

शटल ट्रेन सुबह निर्धारित समय 7.20 बजे के बजाय 26 मिनट देर से स्टेशन पर 7.46 बजे पहुंची। हालांकि इसके पहले सांसद श्याम सिंह यादव और विधायक रमेश चंद्र मिश्र अपने समर्थकों के साथ पहुंच गए थे। शटल एक्सप्रेस ट्रेन के आने पर लोको पायलट वाई के यादव व सहायक लोको पायलट उमाकांत रावत का खुशी से लवरेज जनता ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। उत्साहित भाजपाइयों ने ढोल नगाड़े की थाप पर जय श्रीराम का नारा लगाते हुए प्लेटफार्म पर भाजपा का झंडा लहराते रहे। स्टेशन अधीक्षक मनोज यादव ने बताया कि वाराणसी से चलकर लखनऊ जाने वाली यह ट्रेन 7 बजकर 18 मिनट पर रेलवे स्टेशन श्रीकृष्णनगर पर पहुंचेगी। एक मिनट तक रुकने के बाद यह ट्रेन 7:19 पर लखनऊ के लिए रवाना होगी। लखनऊ से वाराणसी जाने वाली शटल एक्सप्रेस रेलवे स्टेशन श्री कृष्णनगर पर 8:36 पर आएगी और 8:37 पर वाराणसी के लिए पुन: रवाना होगी। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि सोमवार को पहले ही दिन रेलवे स्टेशन श्रीकृष्णा नगर से लखनऊ के लिए 130 टिकट की बिक्री हुई है। इससे रेल महकमा ने 11 हजार रुपये का राजस्व अर्जित किया। पहले दिन रेलवे स्टेशन श्रीकृष्णानगर से शटल एक्सप्रेस ट्रेन द्वारा लखनऊ तक की यात्रा करने वाले यात्रियों को टिकट देते समय लड्डू खिलाकर स्टेशन अधीक्षक मनोज यादव ने उनका मुंह मीठा कराया। यात्रियों में स्टेशन पर गजब का उत्साह देखा गया। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख प्रमुख पति महराजगंज विनय सिंह, तहसील उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनिल सिंह शक्ति, शिव बहादुर सिंह, गंगा प्रसाद सिंह, आदित्य प्रताप सिंह ,जय कुमार सिंह, रोहित गोस्वामी, नीरज सिंह, राजुल सिंह, सुधीर सिंह, अशोक सिंह, प्रमोद शुक्ल, संतोष जायसवाल, सत्यम सिंह, विनोद तिवारी, उन्नत सिंह, राजदेव सिंह आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed