फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Shrruwu roadways bus service from Mirganj, people are happy

मीरगंज से शुर्रू हुई रोडवेज बस सेवा, लोगों में खुशी

Wed, 05 Jul 2017 12:13 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जौनपुर
ब्यूरो,अमर उजाला/जौनपुर Updated Wed, 05 Jul 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
Shrruwu roadways bus service from Mirganj, people are happy
चालक और परिचालक को मिठाई खिलाते ग्रामीण।
मीरगंज से जिला मुख्यालय को जोड़ने के लिए सीधी रोडवेज सेवा मंगलवार को शुरू हो गई है। जिससे लोगों में हर्ष है। सांसद रामचरित्र निषाद के प्रतिनिधि ने ड्राइवर व कंडक्टर को मुख मीठा करा कर बस को रवाना किया।
विज्ञापन


   मीरगंज को वर्षों से रोडवेज़ से जोड़ने की मांग होती रही है। जिसे अब पूरा कर दिया गया है। जिले के दक्षिणी छोर पर बसा मीरगंज के लोगों को जनपद मुख्यालय आने जाने के दिक्कत होती थी। लोग प्राइवेट साधनों से अपने गंतव्य तक जाते थे। वहीं उनको आर्थिक चपत भी लग रही है।
विज्ञापन


जिसको गंभीरता से लेते हुए मछलीशहर के सांसद राम चरित्र निषाद रोडवेज बस चलाने का प्रयास कर रहे थे। जिनका प्रयास रंग लाया। मंगलवार को मीरगंज से रोडवेज़ बस सेवा शुरू हो गई। बस सुबह सात बजे मीरगंज से जनपद मुख्यालय के लिए रवाना हुई। फिर देर शाम जौनपुर से चलकर मीरगंज आएगी। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि राजेश सिंह, रामनारयण सेठ, अजय सिंह, प्रमोद सिंह, महेन्द्र सिंह, आशीष गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य भानुप्रताप सिंह आदि ने हर्ष जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed