फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Shops will not open in these areas of the city from today

आज से शहर के इन इलाकों में नहीं खुलेंगी दुकानें

Thu, 09 Apr 2020 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Shops will not open in these areas of the city from today
जौनपुर। शहर के एक हिस्से में शुक्रवार से फल, सब्जी, किराना की दुकानें नहीं खुलेंगी। इस क्षेत्र में सिर्फ डोर स्टेप डिलीवरी से सामानों की आपूर्ति की जाएगी। गुरुवार की शाम डीएम ने यह निर्देश जारी करते हुए बताया कि कोरोना का संक्रमण रोकने के लिए यह फैसला लिया गया है। नदी के उस पार चहारसू, कोतवाली, सब्जी मंडी, भंडारी सहित अन्य इलाकों में शुक्रवार को दुकान खोलकर सामान की बिक्री नहीं की जाएगी। दुकानदार फोन पर ग्राहकों से आर्डर लेकर सामान की डिलीवरी दे सकेंगे। प्रशासन की ओर से भी ठेला, गाड़ी व अन्य माध्यमों से सामान पहुंचाया जाएगा। इस क्षेत्र में किसी भी व्यक्ति को घर से निकलकर सब्जी, फल, किराना आदि सामान खरीदने की इजाजत नहीं रहेगी। वहीं गोमती नदी के इस पार ओलंदगंज, रुहट्टा, पॉलीटेक्निक चौराहा क्षेत्र में पूर्व की तरह की दुकानें सुबह 6 से 11 बजे तक खुलेंगी। यहां खरीदारी के लिए ग्राहकों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। कोई भी ग्राहक एक मीटर से कम दूरी पर खड़ा नहीं होगा। बिना मास्क लगाए कोई घर से बाहर नहीं निकलेगा।
विज्ञापन

एंबुलेंस कर्मचारियों समेत चार की भी होगी जांच
बदलापुर। क्षेत्र के एक गांव में मिले कोरोना संक्रमित युवक के परिजनों को गांव से जिला अस्पताल पहुंचाने वाले तीन स्वास्थ्यकर्मी समेत चार लोगों की भी जांच की जाएगी। एंबुलेंस से कोरोना संक्रमित युवक के परिजनों को जिला अस्पताल ले जाया गया था। सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ.संजय दुबे ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र के एंबुलेंस चालक धर्मेंद्र, टेक्नीशियन राजकुमार, अमरजीत और होमगार्ड सुभाष चंद्र दुबे को जांच के लिए भेजा गया है। एंबुलेंस को भी सैनिटाइज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed