{"_id":"60fef55c8ebc3e58807136cb","slug":"shivalaya-filled-with-devotees-chanting-of-mahadev-jaunpur-news-vns602629139","type":"story","status":"publish","title_hn":"भक्तों से भरे शिवालय, लगे महादेव के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भक्तों से भरे शिवालय, लगे महादेव के जयकारे
विज्ञापन
सावन के पहले सोमवार को जलाभिषेक के लिए शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। भोर से मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयकारे से गूंज उठे। भोर से शुरू हुआ दर्शन पूजन का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा।
भक्तों ने भगवान शिव को धतूरा, बेलपत्र आदि चढ़ाकर पूजा अर्चना की। शहर के गोमतेश्वर महादेव मंदिर में भी जलाभिषेक के लिए भक्तों की भीड़ रही। नवदुर्गा शिव मंदिर में भक्तों ने जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं को दर्शन पूजन में किसी तरह की परेशानी न हो इसे देखते हुए बैरिकेडिंग की गई थी। शहर के शास्त्रीनगर, परमानपुर स्थित माँ शारदा शक्तिपीठ (मैहर देवी मंदिर) प्रांगण स्थित प्राचीनतम् शिवलिंग पर दूध एवं जलाभिषेक किया। मंदिर परिषद में सावन के पूरे महीने भगवान शिव की विशेष पूजा अर्चना होती रहेगी। जलालपुर: त्रिलोचन महादेव स्थित शिव मंदिर में भोर से जलाभिषेक के लिए दर्शन पूजन के लिए भक्तों की भीड रही। सुरक्षा को देखते हुए मंदिर परिसर में बड़ी संख्या पुलिस के जवान मेले के चक्रमण करते रहे।
सिंगरामऊ: सावन माह के पहले सोमवार को क्षेत्र के बाबा गुदर नाथ मंदिर ,बाबा त्रिभुवन नाथ व बाबा झलियवहानाथ, गौरीशंकर मंदिर में जलाभिषेक और पूजन करने भक्तगण पहुंचे। महंत राम सजीवन दुबे का कहना है कि मंदिर में पांच-पांच श्रद्धालुओं को ही प्रवेश दिया जा रहा है। शारीरिक दूरी का ख्याल रखते हुए श्रद्धालु कतारों में खड़े अपनी बारी से जलाभिषेक कर रहे है। मछलीशहर: क्षेत्र के दियावानाथ महादेव, शोभनाथ महादेव ,मेहरवा महादेव, बउरहउनाथ आदि मंदिरों में सुबह से ही भक्त दर्शन पूजन करते देखे गए। शिव मंदिर में दर्शन पूजन के लिए लंबी कतार लग गई। हर-हर महादेव और बम के जयकारे से मंदिर परिसर गूंज उठे। सुजानगंज: श्री गौरीशंकर धाम में भोर से ही मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयकारे से गूंजते उठे। बड़ी संख्या में भक्तों ने दर्शन पूजन कर आशीर्वाद लिया।