फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   shejli has come in india in search of her insestor

पूर्वजों की तलाश में पहुंची आस्ट्रेलिया की शेजली 

Sat, 20 Aug 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Sat, 20 Aug 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
shejli has come in india in search of her insestor
अपने पूर्वजों के संपत्ति की खोज में आस्ट्रेलिया से जौनपुर डीएम कार्यालय पहुंची युवती।

विज्ञापन
आस्ट्रेलिया के सीवी निवासी युवती शेजली दो दिनों से जिले में अपने पूर्वजों का ठिकाना तलाश रही है।  उसके मुताबिक उसके पूर्वज शाहगंज के गैरवाह गांव के निवासी थे। जो 4 फरवरी 1895 को यहां से आस्ट्रेलिया चले गए थे। डीएम से मिलकर युवती ने राजस्व अभिलेख मांगा है जिस पर डीएम ने एसडीएम को इस संबंध में युवती की मदद करने का निर्देश दिया है। 

आस्ट्रेलियाई युवती शेजली की माने तो उसके पूर्वज टिकैत पुत्र हरि सिंह फरवरी 1895 में आस्ट्रेलिया अपने तीन साल के पुत्र रामचरण सिंह के साथ नौकरी करने गए थे। शेजली रामचरण के पौत्र महेंद्र कुमार की पुत्री है। वह अपने भाई के साथ गुरुवार को जौनपुर के शाहगंज में आई। जहां उसने तहसील अधिवक्ता उमेंद्र सिंह की मदद से जांच पड़ताल शुरू की। गुरुवार को ही वह गैरवाह गांव गई जहां लोगों से बातचीत की।
विज्ञापन


गैरवाह की ग्राम प्रधान डाली सिंह के ससुर परमात्मा सिंह का कहना है कि युवती की मदद का प्रयास किया जा रहा है। चार पीढ़ी पहले की बात है ऐसे में कुछ खास पता नहीं चल पा रहा है। युवती का कहना है कि वह अपने पूर्वजों की तलाश में यहां आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed