फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   She was able to get a job by forging mark sheets, FIR lodged against three teachers including the headmaster

Jaunpur News: अंकपत्रों में कूटरचना कर पाई थी नौकरी, प्रधानाध्यापक समेत तीन शिक्षकों पर प्राथमिकी

Tue, 16 Dec 2025 12:19 AM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर Updated Tue, 16 Dec 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
She was able to get a job by forging mark sheets, FIR lodged against three teachers including the headmaster
मड़ियाहूं (जौनपुर)। अंकपत्रों में कूटरचना कर शिक्षक पद पर नियुक्त तीन अध्यापकों के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचना सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। आरोपियों में एक प्रधानाध्यापक हैं। शिक्षा अधिकारी रामनगर की तहरीर पर शुक्रवार को पुलिस ने कार्रवाई की।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग ने एसटीएफ से जांच कराई थी। इसमें अध्यापिका मती यादव, चंद्रावती, कुमारी संगम, रविंद्र नाथ यादव, रमेश कुमार मौर्य, निशांत जहां, श्याम नारायण राम की डिग्री फर्जी पाई गई थी। इन्हें 2024 में ही बर्खास्त कर दिया गया था लेकिन मामले में निशांत जहां, श्याम नारायण राम, कुमारी संगम के खिलाफ प्राथमिकी नहीं दर्ज हो पाई थी।
विज्ञापन


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से दो दिसंबर को पत्र जारी किए जाने के बाद खंड शिक्षा अधिकारी रामनगर सुभाष गुप्ता ने प्रधानाध्यापक निशांत जहां, सहायक अध्यापक श्याम नारायण राम और कुमारी संगम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन तीनों शिक्षकों से सेवा अवधि में प्राप्त वेतन की वसूली की जाएगी। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी की तहरीर पर तीनों शिक्षकों के खिलाफ धोखाधड़ी, कूट रचना सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।

--
किस शिक्षक पर क्या हैं आरोप

उच्च प्राथमिक विद्यालय मड़ियाहूं में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत निशांत जहां ने अपने बीटीसी अंकपत्र में कूटरचना कर नियुक्ति प्राप्त की। नियुक्ति 14 दिसंबर 1994 को हुई थी। बाद में जांच में फर्जीवाड़ा पाए जाने पर बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से 20 मार्च 2023 को उनका नियुक्ति आदेश तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया था।
-------------------

प्राथमिक विद्यालय बारीगांव में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात कुमारी संगम पर हाईस्कूल के अंकपत्र में कूटरचना कर नौकरी पाने का आरोप है। जांच के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने 30 जून 2022 को उनका नियुक्ति आदेश भी निरस्त कर दिया था।

--------------

प्राथमिक विद्यालय परमल पट्टी के सहायक अध्यापक श्याम नारायण राम पर शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के अंकपत्र में कूटरचना कर नियुक्ति प्राप्त करने का आरोप हैं। बीएसए कार्यालय की ओर से वर्ष 2023 में उनका भी नियुक्ति आदेश निरस्त कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed