{"_id":"674b5bdc61360dc6e00eb6db","slug":"shahganj-is-the-most-useless-circle-in-the-district-ig-jaunpur-news-c-193-1-va11001-125843-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले की सबसे बेकार सर्किल शाहगंज : आईजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले की सबसे बेकार सर्किल शाहगंज : आईजी
विज्ञापन
कोतवाली परिसर में शनिवार की सुबह तकरीबन 10:15 बजे पहुंचे वाराणसी परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक मोहित गुप्ता ने परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान सर्किल में हो रहीं आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने में पुलिस को असफल बताते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों की क्लास लगाई। उन्होंने कहा कि जिले की सबसे खराब सर्किल शाहगंज है।
शाहगंज कोतवाली परिसर में शनिवार की सुबह तकरीबन 10:15 बजे आईजी मोहित गुप्ता पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा के साथ पहुंचे। जहां गार्ड ऑफ ऑनर के साथ उनका स्वागत किया गया। उसके बाद सर्किल के सभी थानाध्यक्षों से एक एक कर क्षेत्र में घटित घटनाओं के संबंध में आईजी ने प्रगति रिपोर्ट तलब की। सर्किल क्षेत्र में हो रहे बड़े अपराधों को लेकर आईजी ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए बेहतर पुलिसिंग किया जाना चाहिए। घटना के पूर्व पुलिस महकमे के अधिकारियों को चाहिए कि अपराधियों के संबंध में पूरी जानकारी रखें। साथ ही निरोधात्मक कार्रवाई भी करें, जिससे अपराध पर अंकुश लगाया जा सके। क्षेत्र में हो रही आपराधिक घटनाओं की रोकथाम नहीं हुई तो उसकी जानकारी मिलने पर बीट के सिपाही और दरोगा पर कार्रवाई होगी। महिला संबंधित आपराधिक घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई की जाए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निरोधात्मक कार्रवाई आदि के संबंध में सभी थाना प्रभारियों से सवाल पूछे, जिसका सही जवाब ना मिल पाने पर सभी की जम कर क्लास लगाई।