{"_id":"5fdcf2f58ebc3e3c8456c8db","slug":"sewer-pipe-will-be-laid-next-month-yet-pwd-is-making-road-jaunpur-news-vns5642010174","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले माह डाली जाएगी सीवर पाइप, फिर भी पीडब्ल्यूडी बना रहा सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले माह डाली जाएगी सीवर पाइप, फिर भी पीडब्ल्यूडी बना रहा सड़क
विज्ञापन
काली कुत्ती में जर्जर सड़क की फोटो।
- फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। लोक निर्माण विभाग की लापरवाही से शहर के मैहरदेवी मंदिर से लेकर ओलंदगंज के बीच सड़क दो साल से नहीं बन पा रही है। दो वर्ष में दो बार नाली बनाने के लिए सड़क खोदी गई गई तो एक बार चौड़ीकरण करने के लिए तोड़ दी गई। अब पीडब्ल्यूडी इसे बनवाने लगा है जबकि अगले महीने से सीवर लाइन बिछाने का काम होना है।
वर्ष 2019 के शुरुआत में पीडब्ल्यूडी ने मैहरदेवी मंदिर से लेकर ओलंदगंज तक नाली बनाने के लिए एक करोड़ 40 लाख रुपये पास हुए थे। अप्रैल माह में सड़क व नाली का निर्माण का शुरू हुआ लेकिन विभाग की सुस्ती के चलते अब तक सड़क नहीं बन पाई थी। नाली बनने के बाद सड़क पर गिट्टी बिछा दी गई लेकिन तभी सड़क को चौड़ीकरण और गहरी नाली बनाने की स्वीकृत हो गई। सड़क को चौड़ीकरण करने के लिए नौ माह पहले नगर पालिका की ओर से निशान लगाया गया। अतिक्रमण की जद में आए मकानों के हिस्से तोड़े गए। उसके बाद पुरानी नाली तोड़कर फिर नाली बनाई गई लेकिन सड़क नहीं बनाई गई। इस मार्ग पर जनवरी माह में सीवर लाइन डाली जानी है। विभागों में समन्वय की कमी के चलते लोक निर्माण विभाग ने इससे महीने भर पहले सड़क पर काम शुरू कर दिया है। इस काम से करोड़ों का नुकसान भी होगा और लोगों की दिक्कत भी बढ़ेगी।
अभी सीवर लाइन नहीं डाली जाएगी। इसीलिए सड़क को बनवाया जा रहा है। स्वीकृत धनराशि से ही सड़क को बनवाया जा रहा है। दो साल में चाहे जितनी बार सड़क टूटी हो। इससे कोई मतलब नहीं है। इसके लिए कोई अतिरिक्त पैसा खर्च नहीं किया गया है। - राधा कृष्ण, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
अगले माह में मैहरदेवी मंदिर से ओलंदगंज मार्ग पर सीवर पाइप डालने का कार्य किया जाएगा। इसके लिए तैयारी की जा रही है। बिजली व टेली फोन का तार हटाने के लिए संबंधित विभागों को पत्र शीघ्र ही भेजा जाएगा। -संजय गुप्ता, अधिशासी अभियंता, जल निगम