फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Seven youths cheated of lakhs in the name of visa

वीजा के नाम पर सात युवकों से लाखों की ठगी

Fri, 20 May 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Seven youths cheated of lakhs in the name of visa
खेतासराय। सऊदी कमाने के लिए वीजा देने के नाम पर सात युवकों से रुपये ले लिए गए लेकिन वीजा नहीं दिया गया। ठगों ने पासपोर्ट वापस कुरियर कर मोबाइल बंद कर लिया है। पीडि़तों ने खेतासराय और केराकत थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

खेतासराय निवासी शमीम, रिजवान, जाफर, आमिर, अरमान समेत आजमगढ़ निवासी उमैर, अजय ने केराकत कोतवाली क्षेत्र के सिपाह निवासी एक व्यक्ति को सऊदी के दमाम में काम के लिए वीजा प्राप्त करने के लिए 40-40 हजार रुपये दिए थे। इनमें प्रति युवक 10 हजार रुपए नगद मार्च में तथा अप्रैल में 30 हजार रुपये खाते में दिए गए थे। आरोपी ठग का भाई पैसा देने वाले युवकों को दिल्ली मेडिकल कराने भी ले गया था, लेकिन एक माह बीत जाने के बाद भी युवकों को वीजा नहीं मिला। सभी युवकों का पासपोर्ट कुरियर से वापस आ गया है। आरोपी ने अपना मोबाइल भी बंद कर लिया। परेशान होकर पीडि़तों ने शुक्रवार को खेतासराय थाने और केराकत कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed