फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   seven thousand passengers reached jaunpur junction by five special train

पांच स्पेशल ट्रेनों से जौनपुर जंक्शन पहुंते 7000 यात्री

Mon, 18 May 2020 06:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2020 06:57 PM IST
विज्ञापन
seven thousand passengers reached jaunpur junction by five special train
जौनपुर। परदेश से प्रवासी मजदूरों के घर लौटने का सिलसिला जारी है। सोमवार को पांच श्रमिक स्पेशल ट्रेनें विभिन्न प्रांतों से सात हजार से अधिक श्रमिकों को लेकर जौनपुर जंक्शन पहुंची। रोडवेज बसों में सवार कर सभी यात्रियों को उनके जिलों में भेज दिया गया। जौनपुर के यात्रियों को तहसीलों के शेल्टर होम में ले जाया गया। वहां उनकी जांच के बाद स्थिति सामान्य होने पर होम क्वारंटीन में रखा जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को पहली ट्रेन मुंबई से आई। इसमें 1600 यात्री सवार थे। इसके बाद गुजरात के अहमदाबाद से 1400 यात्रियों के साथ दूसरी ट्रेन आई। तीसरी ट्रेन फिर मुंबई से ही 1600 यात्रियों के साथ आई। देर शाम सूरत से स्पेशल ट्रेन जौनपुर जंक्शन पहुंची। इसमें भी 1600 यात्री सवार रहे। जालंधर से आई ट्रेन में 800 यात्री सवार रहे। सीडीओ अनुपम शुक्ल ने बताया कि सोमवार को कुल पांच ट्रेनें आईं। इनमें ज्यादातर यात्री जौनपुर जिले के हैं। सभी को तहसील स्तर के शेल्टर होम में भेजा गया है। वहां उनकी थर्मल स्क्रीनिंग कराई जा रही है। जिनमें कोई लक्षण नहीं है, उन्हें होम क्वारंटीन के लिए भेजा जाएगा। गैर जिलों के यात्रियों को संबंधित जिलों में क्वारंटीन करने के लिए संबंधित डीएम को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed