फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Seven farmers honored

सात किसान सम्मानित

Fri, 30 Dec 2016 01:13 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Fri, 30 Dec 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
Seven farmers honored
कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में आयोजित कृषक संगोष्ठी में सम्मानित किसान।
मुख्य विकास अधिकारी शीतला प्रसाद श्रीवास्तव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में दो दिवसीय संगोष्ठी व किसान मेला का आयोजन उद्यान विभाग की ओर से किया गया। इस मौके पर सात किसानों को सम्‍मानित किया गया।
विज्ञापन


मेले में जिला उद्यान अधिकारी हरीशंकर राम ने बताया कि शासन की मंशानुरूप बागवानी क्षेत्र में रूचिकर एवं औद्यानिकी क्षेत्र में प्रगतिशील योजनार्न्तगत विभिन्न कार्यक्त्रस्मों में लाभान्वित लगभग 500 कृषकों को प्रतिभाग कराया जा रहा है।
विज्ञापन


प्रगतिशील कृषकों को विकसित नवीन तकनीकी जानकारियां एवं विभिन्न प्रजातियों के बारे में कृषि वैज्ञानिकों ने बहुमूल्य सुझाव दिए। इस अवसर पर प्रगतिशील किसान रामअवध मौर्य, धर्मपाल मौर्य, गोकुल प्रसाद, राममनोहर सिंह, श्याम बिहारी पटेल, पन्नालाल, राजदेव उपाध्याय को फसलों के अच्छे पैदावार के लिए मुख्य अतिथि ने
विज्ञापन
विज्ञापन


सम्मानित किया । इस अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र बक्शा के वैज्ञानिक डा. सुरेश कुमार कन्नौजिया ने जैविक खेती, कम्पोस्ट खाद, एक हेक्टेयर खेत के मेड़ों पर एक हजार इकोलिप्टस लगाकर लगभग तीन वर्ष में दस लाख रू पये किसान कमा सकते है।

उपनिदेशक कृषि अशोक उपाध्याय ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बारे में बताया। कहा कि अधिक से अधिक किसान भाई 31 दिसम्बर तक इसका लाभ उठा सकते है। डा. रजनीश सिंह, डा. एके सिंह, डा. शिव अचल पटेल ने  विचार व्यक्त किया।


सीडीओ शीतला प्रसाद श्रीवास्तव ने बताया कि 30 वर्ष पूर्व किसानों द्वारा उर्वरक का प्रयोग नहीं किया जाता था।  किसान भाई अपने खेतों की मिट्टी की जांच कराकर ही जैविक खाद का प्रयोग करें। संचालन अश्वनी कुमार सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed