फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Seeing the bad files and the dust on the chairs, the nodal officers got angry

फाइलों के रखरखाव और कुर्सियों पर जमी धूल देख भड़के नोडल अधिकारी -- -- ......

Thu, 28 Oct 2021 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Seeing the bad files and the dust on the chairs, the nodal officers got angry
पंचहटिया स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण करते नोडल अधिकारी जीएस प्रियदर्शी। विज्ञप् - फोटो : JAUNPUR
जिले के नोडल अधिकारी व चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव जीएस प्रियदर्शी दो दिवसीय दौरे पर बृहस्पतिवार को आए हैं। उन्होंने उपनिदेशक कृषि कार्यालय एवं सिंचाई विभाग का निरीक्षण किया गया। वहां उनका पाला खामियों से पड़ा और जिसे लेकर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने इस दौरान खेत तालाब योजना सहित अन्य योजनाओं से जुड़ी फाइलों को देखा। फाइलों का रख रखाव ठीक न होने पर नाराजगी जताई। साथ ही उपनिदेशक कृषि जयप्रकाश को निर्देशित किया कि फाइलों एवं अलमारियों का अच्छे से रखरखाव किया जाए। मीटिंग हॉल में कुर्सियों पर धूल जमी देखकर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। साथ ही साफ-सफाई व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश उपनिदेशक कृषि को दिया। नोडल अधिकारी ने कृषि विभाग के द्वारा संचालित योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। नोडल अधिकारी ने कहा कि कार्यालय में शिकायत लेकर आने वाले किसानों की सुनवाई की जाए। साथ ही उनके शिकायतों का निस्तारण किया जाए। शिकायत लेकर आने वाले किसानों को फोन पर शिकायतों के निस्तारण के सम्बंध में जानकारी प्राप्त की जाए। किसानों के बैठने के लिए उचित व्यवस्था रहे। सिंचाई विभाग के निरीक्षण के दौरान सिल्ट, सफाई ड्रेन मरम्मत के संबंध में जानकारी प्राप्त की। सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस को मरम्मत कराने के निर्देश दिए। नोडल अधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि वाटर मैनेजमेंट के लिए स्कैडा सिस्टम लगाया जाए, जिससे पानी की मॉनिटरिंग सही से की जा सके। इस अवसर पर डीएम मनीष कुमार वर्मा, सीडीओ अनुपम शुक्ला, डीडीओ बीबी सिंह, डीएसटीओ राम दरस यादवआदि उप स्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed