फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Search started for four others arrested in Rail Roko Movement

रेल रोको आंदोलन में चार गिरफ्तार अन्य की शुरू हुई तलाश

Thu, 14 Oct 2021 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Search started for four others arrested in Rail Roko Movement
मीरगंज। जरौना रेलवे स्टेशन पर बीते सोमवार को ट्रेन रोक कर प्रदर्शन किए जाने के मामले में पुलिस अब तक चार लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। बुधवार को पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन

एजे पैसेंजर के समय सारिणी में परिवर्तन की मांग को लेकर बीते 11 अक्टूबर को सामाजिक कार्यकर्ता जज सिंह के नेतृत्व में लोगों ने जरौना रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रोक कर प्रदर्शन किया था। इस पर मीरगंज पुलिस ने घाटमपुर बरसठी निवासी जज सिंह अन्ना सहित चार लोगों को चिह्नित कर मुकदमा दर्ज किया था। इस बीच पुलिस ने परानीतारा बरसठी निवासी सतीश चंद्र, जरौना मीरगंज निवासी सुनील कुमार, बरसठी थाने के मनापुर बनकट निवासी सूबेदार शुक्ला, बरसठी सिरौली निवासी धीरज प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार वीडियो फुटेज के आधार पर चिह्नित अन्य लोगों की तलाश की जार रही है। जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल जज सिंह अन्ना पुलिस की पकड़ से दूर हैं। थानाध्यक्ष सुरेश कुमार सिंह का कहना है कि रेल रोकने वालों को चिह्नित कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जार रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed