फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Screening of 11 teachers for promotion

Jaunpur News: टीडी कॉलेज के 11 शिक्षकों की पदोन्नति के लिए हुई स्क्रीनिंग

Fri, 18 Oct 2024 02:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
Screening of 11 teachers for promotion
जौनपुर। टीडी कॉलेज में बृहस्पतिवार को शिक्षकों के प्रमोशन के लिए पदोन्नति प्रक्रिया पूरी कराई गई।
विज्ञापन

पदोन्नति प्रक्रिया स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष प्रो. एसपी सिंह की अध्यक्षता में शासन के प्रतिनिधि प्रो. रमेश चंद्र यादव, टीडी कॉलेज के प्राचार्य प्रो.ओपी सिंह एवं आइक्यूएसी के प्रो. अमित श्रीवास्तव तथा विभिन्न विश्वविद्यालयों से आए विषय विशेषज्ञों की देखरेख में प्रक्रिया पूरी कराई गई। इसमें डॉ. सुदेश कुमार सिंह ,डॉ. संतोष कुमार सिंह ,डॉ. हरिओम त्रिपाठी, डॉ. रजनी सिंह, डॉ. पद्माक्षी सिंह का प्रोफेसर पद नाम एवं एजीपी ऐकेडमिक ग्रेड पे पर हुआ।

इसी प्रकार डॉ. सुशील त्रिपाठी का एजीपी 8000 पर एवं डॉ. विशाल सिंह, डॉ. सुनील ओझा ,डॉ. अरविंद सिंह ,डॉ. प्रेमचंद ,डॉ. जितेंद्र पाल चौधरी का एजीपी 7000 पर पदोन्नति प्रक्रिया संपन्न हुई। महाविद्यालय के प्रबंधक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने पदोन्नति पाने वाले सभी शिक्षकों को शुभकामना दी। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. राहुल सिंह, महामंत्री डॉ. शैलेंद्र सिंह, पूर्व अध्यक्ष डॉ. विजय सिंह, प्रो.डीके सिंह, प्रो. राम आसरे सिंह, डॉ. सिद्धार्थ सिंह, डॉ. माया सिंह, डॉ. नरेंद्र देव पाठक ने शिक्षकों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed