फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   School found closed during investigation, with salary of six including principal

जांच में बंद मिला विद्यालय, प्रधानाध्यापक समेत छह का रोका वेतन

Sat, 12 Sep 2020 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
School found closed during investigation, with salary of six including principal
जौनपुर। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने शुक्रवार को मुफ्तीगंज विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय वीरमपुर और जूनियर हाईस्कूल वीरमपुर की जांच वीडियोकाल के माध्यम से की । प्राथमिक विद्यालय बंद मिला। प्रथानाध्यापक समेत छह अध्यापकों का माह सितंबर का वेतन रोकने का आदेेश दिया है। साथ ही प्रधानाध्यापक गिरिजाशंकर सिंह के खिलाफ अनुशासनिक जांच की संस्तुति की है।
विज्ञापन

दरअसल सुबह करीब 8:45 बजे बीरमपुर गांव के छात्र नेता गौरव सिंह ने बीएसए को फोन पर सूचना दी कि गांव का प्राथमिक विद्यालय बंद है। एक भी अध्यापक विद्यालय नहीं आए हैं। बीएसए ने शिकायतकर्ता के मोबाइल पर वीडियो काल विद्यालय का कोना कोना देखा। कार्यालय समेत सभी कक्ष में ताला लटक रहा था। विद्यालय की रंगाई पुताई भी नहीं हुई है। गांव में स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में एक सहायक अध्यापक उपस्थित थे। बीएसए को उन्होंने बताया कि प्रधानाध्यापिका विमला देवी आकस्मिक अवकाश पर हैं। अनुदेशक कमलेश कुमार और अनीता चौहान बिना सूचना के अनुपस्थित हैं। बीएसए ने प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक गिरिजाशंकर सिंह, सहायक अध्यापक सतीश चंद्र यादव, मिथिलेश कुमार यादव, कमला यादव माह सितंबर का वेतन और अनुपस्थित अनुदेशकों का मानदेय रोकने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed